Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग
Header Ad

उज्जैन में हुई बैंक चोरी का पर्दाफाश! एसबीआई कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड, 5 करोड़ का सोना बरामद

0

उज्जैन। मध्य प्रदेश की उज्जैन पुलिस ने एसबीआई बैंक में हुई करोड़ों रुपए की चोरी का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। चोरी का मास्टर माइंड बैंक का कर्मचारी निकला। जिसने अपने अन्य चार साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया था।पुलिस ने इनके पास से पांच करोड़ रुपए का गोल्ड और लाखों रुपए नकद बरामद किये है। रात को एक बजे पुलिस कन्ट्रोल रूम में एसपी प्रदीप शर्मा ने इस सनसनीखेज चोरी का खुलासा करते हुए बताया कि कल रात को महानन्दा नगर कॉलोनी स्थित एसबीआई की बैंक शाखा में यह चोरी की वारदात हुई थी।

जिसमें बदमाश चाबी से बैंक की शटर और बैंक का लॉकर खोल कर उसमें रखा करोड़ों रुपए का सोना और आठ लाख रुपए नकद चुरा ले गये थे। पुलिस ने इसे चुनौती के रूप में लेते हुए जांच के लिए अलग – अलग टीम का गठन किया था। जिस में सीसीटीवी फुटेज और अन्य जानकारी के आधार पर कुल पांच आरोपियों को गिरफतार किया है। इनमें बैंक का संविदाकर्मी जय भावसार भी शामिल हैं।

जिसने अपने अन्य चार साथियों के साथ मिलकर पूरी वारदात को अंजाम दिया था। इन सभी को गिरफतार कर लिया गया है और इनके पास से पांच करोड़ रुपए का सोना और आठ लाख रुपए नकद बरामद कर लिए गए हैं। एसपी ने बताया कि जय भावसार कुछ दिनों से कुछ विडियो लगातार देख कर रहा था और इसके बाद उसने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया था। इस मामले में लापरवाही बरतने पर बैंक मैनेजर और दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। एसपी ने मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को तीस हजार रुपए नकद इनाम देने की घोषणा की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.