Logo
ब्रेकिंग
Israel Military Crisis 2026: बजट की कमी और टैंकों के नुकसान से जूझ रही इजरायली सेना, जानिए क्या है स... Moscow Drone Strike News: यूक्रेन के हवाई हमलों से दहला रूस, मॉस्को के मेयर ने बताया अब तक का सबसे ब... Iran US Conflict News: ईरान ने अमेरिका के सामने रखी 7 शर्तें, निर्णायक युद्ध की चेतावनी के बाद व्हाइ... PVR INOX Cashless Controversy: सिनेमा हॉल में सिर्फ यूपीआई पेमेंट और कैश न लेने के नियम पर विवाद, वक... Delhi Lawyers Protest Traffic Challan Rules: न्यायिक मजिस्ट्रेट से अधिकार छीनने का विरोध, वकीलों ने ... Delhi Tourism News: सीएम रेखा गुप्ता की मौजूदगी में टाउन हॉल प्रोजेक्ट को हरी झंडी, जानिए क्या-क्या ... Shafali Verma Century Asian Games 2026: शेफाली वर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा तूफानी शतक, तोड़े क... Hrithik Roshan Upcoming Projects: फिल्मों के बाद अब ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं ऋतिक, जानिए एक्ट... Pakistan PTI News: इमरान खान की रिहाई की मांग से पहले अलीमा खान 30 दिनों के लिए हिरासत में, लाहौर पु... Indian Rupee and Stock Market News: डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ रुपया और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी,...
Header Ad

इंस्टाग्राम पर फेक फॉलोअर्स बढ़ाने के नुकसान क्या है? इससे पड़ेगा रीच पर असर

आजकल सोशल मीडिया पर पॉपुलर दिखने के लिए कई लोग इंस्टाग्राम पर फेक फॉलोअर्स खरीदने का रास्ता चुनते हैं. ये देखने में आसान और अट्रैक्टिव लगता है. बस कुछ पैसे दो, और हजारों फॉलोअर्स प्रोफाइल पर झलकने लगते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये दिखावा आपकी इमेज, अकाउंट और करियर तीनों को नुकसान पहुंचा सकता है? यहां हम आपको बताएंगे कि इंस्टाग्राम पर फेक फॉलोअर्स बढ़ाने के क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं.

एंगेजमेंट रेट होता है बहुत कम

फेक फॉलोअर्स रियल लोग नहीं होते, इसलिए वे न तो आपकी पोस्ट को लाइक करते हैं, न कमेंट, और न ही शेयर करते हैं. इससे आपके प्रोफाइल का एंगेजमेंट रेट बहुत कम हो जाता है, जो ब्रांड्स और ऑडियंस के लिए एक नेगेटिव सकेंत होता है.

ब्रांड डील्स और स्पॉन्सरशिप छिन सकती है

अगर आप सोचते हैं कि ज्यादा फॉलोअर्स दिखाकर ब्रांड्स को इंप्रेस कर लेंगे, तो सावधान रहें. आजकल ब्रांड्स टूल्स से चेक कर लेते हैं कि आपके फॉलोअर्स रियल हैं या फेक. अगर पकड़े गए, तो आपके बने बनाए काम पर पानी फिर सकता है. और स्पॉन्सरशिप भी खत्म हो सकती है.

भरोसा खो देते हैं रियल फॉलोअर्स

अगर आपके असली फॉलोअर्स को पता चलता है कि आपने फेक फॉलोअर्स खरीदे हैं, तो वे आपको सीरियस लेना बंद कर सकते हैं. इससे आपकी क्रेडिबिलिटी और ऑथेंटिक कंटेंट की वैल्यू कम हो जाती है.

इंस्टाग्राम अकाउंट हो सकता है बैन

इंस्टाग्राम की पॉलिसी के मुताबिक, अगर कोई यूजर बार-बार फेक तरीके अपनाता है, तो उसका अकाउंट सस्पेंड या परमानेंटली बैन किया जा सकता है. ऐसे में आपकी मेहनत से बनी प्रोफाइल हमेशा के लिए खत्म हो सकती है.

रियल ग्रोथ रुक जाती है

जब आप फेक फॉलोअर्स पर फोकस करते हैं, तो आप असली कंटेंट, क्रिएटिव आइडिया और ईमानदार ऑडियंस कनेक्शन से दूर हो जाते हैं. इससे आपकी लॉन्ग टर्म ग्रोथ रुक सकती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.