Logo
ब्रेकिंग
नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद... सिंगरौली सरकारी अस्पताल की खुली पोल: डॉक्टर की कुर्सी पर सफाईकर्मी, सीएमएचओ ने दिए जांच के आदेश मध्य प्रदेश में फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा: सीएम के लेटरहेड से ट्रांसफर और हाईकोर्ट में फर्जी वकालतना... कार्तिक त्यागी की 153.6 Kmph की आग उगलती गेंद: UP T20 लीग में प्रिंस यादव का उखाड़ा विकेट, रिंकू सिं... 'कर्नाटक ही नहीं, पूरे सिनेमा जगत के किंग हैं यश': टॉक्सिक के प्रमोशनल इवेंट में दिखा जबरा क्रेज गिनी की राजधानी कोनाक्री में लैंडफिल का विशाल ढेर ढहने से 30 की मौत: मलबे में दबीं झुग्गियां, 6 घायल
Header Ad

अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वालों में ग्वालियर का आर्यन भी शामिल, बेटे की मौत की खबर मिलते ही माता पिता हुए बेसुध

ग्वालियर : अहमदाबाद में गुरुवार 12 जून को हुए दर्दनाक विमान हादसे ने देशभर को झकझोर कर रख दिया है। हादसे में जान गंवाने वाले 241 यात्रियों समेत सैंकड़ों लोगों की मौत हो गई। इस दौरान विमान जिस मेडिकल कॉलेज की इमारत में जा घुसा, उसमें कई छात्रों और डॉक्टरों का जीवन खत्म हो गया। इन मृतकों में मध्य प्रदेश के ग्वालियर का रहने वाला आर्यन राजपूत भी था।

आर्यन राजपूत MBBS छात्र था। वह  घाटीगांव के जिगसौली गांव का रहने वाला था। आर्यन अहमदाबाद में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था। कल दोस्तों के साथ खाना खाने मेस गया था। इस दौरान यह हादसा हो गया। आर्यन BJ मेडिकल कॉलेज का छात्र था। डॉक्टर बनने का सपना लेकर अहमदाबाद पहुंचे आर्यन ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि मौत ऐसे आएगी। बेटे की मौत की खबर मिलते ही माता-पिता बेसुध हो गए। उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे।

बता दें कि कल 12 जून को एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 ने अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल एयरपोर्ट से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी लेकिन टेक ऑफ 5 मिनट बाद विमान हादसे का शिकार हो गया।  इस हादसे में विमान में सवार 242 यात्रियों में से 241 की मौत हो गई। इसके अलावा विमान मेडिकल कॉलेज के छात्रावास के मेस में जा घुसा, जिसके चलते यहां भी अतिरिक्त मौतें हुईं। अब तक कुल 270 लोगों के मारे जाने की आशंका है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.