Logo
ब्रेकिंग
बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म... दिल्ली में ₹35 प्रति किलो बिकेगा प्याज: केंद्र सरकार ने चलाया 'कांदा एक्सप्रेस', NAFED और NCCF स्टोर... इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग: AC कंप्रेसर फटने से 15 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत, PM शह... दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड...
Header Ad

अयोध्या में भगदड़ करवाने की कोशिश? राम मंदिर परिसर में गिरा ड्रोन, अलर्ट पर पुलिस

उत्तर प्रदेश के अयोध्या से बड़ी खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, यहां राम मंदिर परिवार में भारी भीड़ के बीच अचानक से एक ड्रोन आ गिरा. घटना सोमवार शाम की है. यहां महाकुंभ से राम मंदिर के दर्शन करने पहुंची भीड़ जब कतार लगाकर खड़ी थी, तभी अचानक से एक ड्रोन उनके बीच आ गिरा. इससे वहां हड़कंप मच गया.

मंदिर परिसर में मौजूद पुलिस ने तुरंत ड्रोन को कब्जे में लिया. माना जा रहा है कि लोगों के बीच भगदड़ मचाने के मकसद से किसी ने यह सब किया है. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर ये हरकत किसने और क्यों की?

पुलिस ने बताया- सोमवार शाम सात बजे श्रद्धालु मंदिर परिसर में कतार लगाकर खड़े थे. उस वक्त बहुत ज्यादा भीड़ थी. क्योंकि महाकुंभ के चलते कई श्रद्धालु अयोध्या और काशी भी पहुंच रहे हैं. तभी किसी ने ड्रोन भीड़ के ऊपर गिरा दिया. ये भगदड़ मचाने की कोशिश भी हो सकती है, जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया. पुलिस मामले की जांच बारीकी से कर रही है. जिस किसी ने भी यह हरकत की है, उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

सुबह से ही भक्तों की लगी भीड़

अयोध्या के राम मंदिर में सोमवार सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली, जिससे शहर की पुलिस और प्रशासनिक व्यवस्था पर भी अत्यधिक दबाव पड़ा. बढ़ती भीड़ को देखते हुए हजारों वाहन शहर से 25 किलोमीटर दूर रोक दिए गए. इससे यात्री निराश और परेशान हो गए. भारी भीड़ के कारण राम मंदिर, जन्मभूमि पथ और हनुमान गढ़ी समेत प्रमुख धार्मिक स्थलों की ओर जाने वाली सड़कें खचाखच भर गई थीं. अपर्याप्त पुलिस तैनाती और भीड़भाड़ के कारण तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, कुछ निराश यात्रियों ने तो बैरिकेड्स भी तोड़ दिए.

सड़कों पर घूमना हुआ मुश्किल

राम मंदिर के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए सड़कों को चौड़ा करने और बुनियादी ढांचे में सुधार के सरकारी प्रयासों के बावजूद, अयोध्या की संकरी गलियां अभी भी भारी भीड़भाड़ वाली बनी हुई हैं. तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ के कारण शहर में घूमना लगभग असंभव हो गया है. श्रद्धालु हर मार्ग को अवरुद्ध कर दे रहे हैं, जिससे स्थिति और भी खराब हो गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.