Logo
ब्रेकिंग
बीना स्टेशन पर तीसरी लाइन निर्माण कार्य के चलते 20 सितंबर से 16 अक्टूबर तक ट्रेनों का संचालन प्रभावि... दतिया के सहिड़ाखुर्द में रिश्तों को तार-तार करने वाली वारदात: 13 वर्षीय किशोरी से खेत में दुष्कर्म मुरैना में शादी के 42 दिन बाद नवविवाहिता शिक्षिका ने लगाई फांसी: अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम,... एमपी में 1.5 लाख शिक्षकों को देनी होगी पात्रता परीक्षा: 21 अगस्त से आवेदन शुरू, 12 अक्टूबर से एग्जाम... जबलपुर के रेस्टोरेंट में काम को लेकर विवाद, सहकर्मी ने 20 वर्षीय युवती की चाकू से गोदकर की हत्या नितिन नबीन ने घोषित की नई टीम: 13 उपाध्यक्ष, 8 महासचिव और 12 महिलाओं को मिली जगह; जानें BJP संविधान ... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पहली SIT की फाइनल रिपोर्ट सौंपी गई, चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन... झारखंड भर्ती परीक्षा विवाद: NEET से कैसे अलग है राज्य का संकट? 2014 से जांच, 11वीं-13वीं JPSC और कान... बरेली में LLB छात्रा पर पूर्व पति से हलाला और वकालत छोड़ने का दबाव: भाइयों-भाभियों ने की मारपीट, पुल... भोपाल का रेहान मर्डर केस सुलझा: फर्जी रील देखकर रची थी हत्या की साजिश, प्राइवेट पार्ट बेचने का था प्...
Header Ad

अपने आतंकियों को कंट्रोल करो…ईरान के सेना प्रमुख ने आसिम मुनीर की लगाई क्लास

0

पाकिस्तान के आतंकी समूहों से भारत के साथ-साथ दूसरे पड़ोसी देश भी परेशान है. ईरान से लेकर अफगानिस्तान तक पाकिस्तानी आतंकी दहशत फैला रहे हैं. पाकिस्तान के खास दोस्त चीन की योजनाएं भी इन आतंकियों से बची नहीं है. भारत तो लंबे समय से इसके खिलाफ पाकिस्तान को घेरता आया है, अब ईरान ने भी पाकिस्तान को चेतावनी दे दी है.

ईरान के सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल मोहम्मद मौसवी ने पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष (COAS) फील्ड मार्शल सैयद असीम मुनीर के साथ टेलीफोन पर बात की. बातचीत के दौरान मौसवी ने चिंता जाहिर की कि हाल ही में ईरान-पाकिस्तान सीमा के दोनों ओर आतंकवादी गतिविधियां बढ़ गई हैं. मौसवी ने मुनीर से आतंक के खिलाफ ईरान का सहयोग करने का आह्वान किया.

ईरान को पाकिस्तान से उम्मीद

जनरल मौसवी ने जोर देकर कहा कि ईरान आतंकवाद के खात्मे के लिए ईरान पाकिस्तान के साथ पूरी तरह सहयोग करने को तैयार है. उन्होंने आगे कहा, “हमें उम्मीद है कि इस द्विपक्षीय सहयोग के ढांचे के भीतर, आतंकवादी समूहों के खिलाफ व्यावहारिक कार्रवाई की जाएगी.” ईरान में ज्यादातर हमलों के पीछे जैश-अल-अदल नामक सुन्नी आतंकवादी समूह का हाथ बताया जाता है, जिसके तार पाकिस्तान से जुड़े हैं.

पाकिस्तान की ओर से पिछले कुछ कदमों की सराहना करते हुए, उन्होंने कहा कि उन प्रयासों का विस्तार किया जाना चाहिए और मौजूदा कमियों को दूर किया जाना चाहिए.

ईरान में पाक से जुड़े आतंकियों के हमले

ईरान में लंबे समय से पाक से जुड़े कट्टर सुन्नी आतंकी संगठन हमले करते रहे हैं. हाल ही में जुलाई में ज़ाहदेन में कोर्ट पर हुए एक हमले में 6 लोग मारे गए था, अगस्त में ही ईरानशहर में पुलिसकर्मियों पर हुई गोलाबारी में एक शख्स की मौत हो गई थी. इसके अलावा चाबहार में भी विस्फोट हुए हैं. इन सबके पीछे बलूच स्थित आतंकी संगठनों का हाथ माना जा रहा है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.