Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

‘TV सीरियल की बहू को गाली दी…’ जेठ की इस हरकत पर भड़क गई महिला, शरीर पर उड़ेल दिया खौलता तेल

टीवी सीरियल और उनके किरदारों का असर आम जीवन को किस तरह प्रभावित कर रहा है, इस बात का अंदाजा मध्य प्रदेश के ग्वालियर में देखने को मिला है. यहां टीवी सीरियल में बहू की भूमिका निभा रहे किरदार को जेठ गाली दे रहा था. घर के किचन में खाना बना रही महिला ने उसे ऐसा करने से मना किया, लेकिन वह फिर भी गाली देता रहा. अपने पसंदीदा किरदार को बार-बार गाली देने से महिला भड़क गई और कड़ाही में खौल रहा तेल जेठ के ऊपर उड़ेल दिया. इससे उसका हाथ पूरी तरह से झुलस गया. अब इसकी पुलिस से शिकायत की गई है.

ग्वालियर थाना क्षेत्र के राजामंडी इलाके के प्रजापति मोहल्ले मे रहने वाला दयाराम प्रजापति पेशे से ड्राइवर है. घटना वाले दिन शराब के नशे में वह अपने घर पहुंचा था. उसे समय टीवी पर सीरियल चल रहा था. सीरियल में बहू की भूमिका को देखकर दयाराम प्रजापति बहू का किरदार निभा रही महिला एक्टर को गाली देने लगा. इसी दौरान दयाराम के छोटे भाई की बहू राधा किचन में खाना बना रही थी.

जेठ पर उड़ेल दिया खौलता तेल

अपने जेठ दयाराम के द्वारा बार-बार अपने पसंदीदा सीरियल की महिला एक्टर को गाली गलौज करना बहू को रास नहीं आ रहा था. उसने कई बार अपने जेठ को गाली देने से मना किया, लेकिन शराब के नशे में जब नहीं माना, तो बहू राधा ने कढ़ाई में खौलता हुआ तेल भरकर जेठ के ऊपर फेंक दिया. लेकिन जेठ पीछे हट गया और खौलता हुआ तेल दयाराम के हाथ पर जा गिरा, जिसके कारण उसका हाथ बुरी तरह से झुलस गया.

बहू के हमले का शिकार हुआ जेठ दयाराम प्रजापति ग्वालियर थाना पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना के बारे में बताया. पुलिस ने भी जेठ दयाराम प्रजापति की शिकायत पर उसके छोटे भाई की पत्नी राधा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. वहीं घायल दयाराम प्रजापति को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उसके हाथ पर पट्टी बांधकर उसे घर रवाना कर दिया गया है.

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने बताया कि घायल जेठ दयाराम प्रजापति शराब पीने का आदी है और आए दिन शराब के नशे में वह अपने घर और गली मोहल्ले में गाली गलौज करता रहता है. नशे में दयाराम प्रजापति के द्वारा गाली गलौज किए जाने की सूचना पहले भी पुलिस को मिली है. उसकी बहू ने गाली गलौज से नाराज होकर उसके ऊपर गर्म तेल फेंक दिया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.