Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

Traffic नियमों की अनदेखी पड़ेगी महंगी, वाहन चालक हो जाएं सावधान!

फरीदकोट: डा. प्रज्ञा जैन एस.एस.पी. फरीदकोट के नेतृत्व में पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन रोकने के लिए सख्त अभियान चलाया हुआ है। इसका मुख्य उद्देश्य सड़कों पर दुर्घटनाओं को रोकना और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसलिए फरीदकोट ट्रैफिक पुलिस शहर की मुख्य सड़कों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर तैनात ट्रैफिक कर्मियों के माध्यम से लगातार निगरानी कर रही है। परिणामस्वरूप, फरीदकोट पुलिस ने वर्ष 2025 के दौरान 7247 चालान जारी किए हैं और 33 लाख 60 हजार 900 रुपए जुर्माना वसूला गया।

आमतौर पर देखा गया है कि बाजारों में अवैध पार्किंग सड़क जाम का मुख्य कारण है, जिसके कारण आम जनता को असुविधा का सामना करना पड़ता है, जिसके चलते अवैध रूप से पार्किंग करने वालों के चालान काटे जा रहे हैं तथा सड़कों पर यातायात को सुचारू करने के लिए आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। इसके अलावा, फरीदकोट पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध पार्किंग, ओवरलोडिंग, हेलमेट न पहनने, सीट बेल्ट न लगाने, ओवरस्पीडिंग, कार की खिड़कियों पर अनाधिकृत काली फिल्म और काली जाली लगाने के चालान काटे हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों की सख्ती से अनुपालना सुनिश्चित करना है ताकि अवैध पार्किंग, ओवरलोडिंग, खतरनाक ड्राइविंग, नशे में ड्राइविंग तथा अन्य यातायात उल्लंघनों को रोका जा सके। यातायात पुलिस की टीमें जिले के विभिन्न हिस्सों में यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए कार्रवाई कर रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए स्कूल, कॉलेज, गांव व शहरों में यातायात जागरूकता सेमिनार भी आयोजित किए जा रहे हैं। एसएसपी फरीदकोट ने लोगों से अपील की है कि वे अपने वाहनों के लिए निर्धारित पार्किंग स्थलों का प्रयोग करें तथा यातायात नियमों का पालन कर जिम्मेदार नागरिक बनकर पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.