Logo
ब्रेकिंग
लल्ली चौक का बदलेगा लुक, लगेगा क्लॉक टावर, नगर पालिका बिल्डिंग का पुराना स्वरूप संवरेगा बेंगलुरु से लौट रहे बिहारी युवक की ट्रेन में गई जान, जीआरपी ने किया था रेस्क्यू बैतूल: कोबरा से भी ज्यादा जहरीला कॉमन करैत मकान में निकला, सर्पमित्र ने सुरक्षित किया रेस्क्यू बैतूल की महिला की चिट्ठी राष्ट्रपति भवन पहुंची, असम के CM को भेजा गया मामला... 2 साल बाद मिला पति का... MP News: आदिवासी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवास सहायता योजना से मिलेगी आर्थिक मदद कारगिल विजय दिवस 2026: देश आज मना रहा 27वां कारगिल विजय दिवस, वीर शहीदों को श्रद्धांजलि यूसीसी की जरूरत क्यों पड़ी, सरकार पहले बताए जनता की राय क्या है: उमंग सिंघार खाटू श्याम जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर,वृद्धा की मौत, दो घायल 18 किमी पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पहुंचे आदिवासी छात्र, अधीक्षक पर मारपीट और वसूली के आरोप रेगिस्तान में बसा इंजीनियरिंग का चमत्कार: 2200 साल पहले बिना नदी के कैसे बसा शहर ? आज भी वैज्ञानिक इ...
Header Ad

Punjab से Manali जा रहे युवकों के साथ दिल दहला देने वाला हादसा, मच गई चीख पुकार

मोगा : मनाली जा रहे युवकों के साथ दर्दनाक हादसा होने खबर मिली है। जानकारी के मुताबिक, मोगा के गांव घलकला के पास मोगा-लुधियाना हाईवे पर बीती रात करीब 2.30 बजे भीषण हादसा हुआ, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा एक वाहन और मोटरसाइकिल की टक्कर के कारण हुआ। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि मृतक अभी अविवाहित था और वह अपने माता-पिता के साथ रहता था और बुढ़ापे में अपने माता-पिता का सहारा था। उसका बड़ा भाई अलग मकान में रहता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 4 युवक एक वाहन में सवार होकर मनाली जा रहे थे। जब वे मोगा के गांव घलकला के पास पहुंचे तो उनकी गाड़ी की एक मोटरसाइकिल से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इसी दौरान पीछे से आ रहा ट्रक की उसी गाड़ी से टक्कर हो गई, जिसके बाद हाईवे पर भारी जाम लग गया।

मृतक के भाई ने बताया कि वह लुधियाना जिले का रहने वाला है और उसका भाई मोगा में एक निजी होटल में काम करता था। बीती रात एक भयानक हादसे में उसकी मौत हो गई। इस हादसे की जानकारी देते हुए घलकला थाना प्रभारी ने बताया कि यह हादसा रात करीब 2.30 बजे हुआ। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.