Logo
ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों न... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ...
Header Ad

Punjab में ऑनर किलिंग, Love Marriage करने पर बेटी सहित दोहती की ह+त्या, कांप उठे लोग

0

बठिंडा:  बठिंडा के गांव विरक कला में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जब गांव में ही लव मैरिज करने वाली एक युवती और उसकी छोटी बेटी की उसके ही पिता और भाई ने दरांती से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार, मृतका ने करीब 3-4 साल पहले गांव विरक कला के ही एक युवक से अपनी मर्ज़ी से शादी की थी। परिवार ने इस विवाह का विरोध किया था और लंबे समय से घर में कलह चल रही थी। घटना वाले दिन युवती अपनी बेटी के साथ दवा लेने निकली हुई थी। इसी दौरान गांव के पास ही उसके पिता और भाई ने रास्ता रोककर दोनों पर दरांती से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे मौके पर ही मां-बेटी की मौत हो गई।

घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना इंचार्ज ने बताया कि युवती के पिता और भाई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि कानून को हाथ में लेने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। यह मामला एक बार फिर “ऑनर किलिंग” की सोच पर सवाल खड़े करता है, जहां अपनी मर्ज़ी से शादी करने वाली लड़कियां आज भी अपने ही परिवार से सुरक्षित नहीं हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.