Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

Operation Sindoor पर गर्व लेकिन चार दरिंदों को भी उतारा जाए मौत के घाट, पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले नथानिएल की पत्नी का बयान

इंदौर : पहलगाम आतंकवादी हमले का जवाब देते हुए, भारतीय सशस्त्र बलों ने बुधवार तड़के पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें बहावलपुर का जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा का ठिकाना शामिल है। भारतीय सेना के इस साहसिक कार्य को लेकर पहलगाम हमले के मृतक नथानियल की पत्नी जेनिफर (54) ने खुशी जताई है। साथ ही उन्होंने पहलगाम हमले के आतंकियों का खात्मा किया जाने की मांग की है।

मीडिया से बात करते हुए नथानियल की पत्नी ने कहा, “इन चार लोगों (पहलगाम के आतंकियों) ने वह किया जो कोई जानवर भी नहीं कर सकता। मैं बस इसका हिसाब चाहती हूं और इन लोगों को भी वही सजा मिलनी चाहिए। इन चार लोगों को भी मौत मिलनी चाहिए।”

इंदौर निवासी सुशील नैथनियल अलीराजपुर में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। अलीराजपुर शहर से करीब 200 किलोमीटर दूर है। वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ छुट्टियां मना रहे थे, तभी वह पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में मारे गए 26 लोगों में से एक बन गए। सुशील के छोटे भाई विकास कुमरावत ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से उन्हें संतुष्टि मिली।

उन्होंने मीडिया से कहा, “आतंकवादी गतिविधियों को रोकने के लिए भारत सरकार द्वारा की गई कार्रवाई सराहनीय है।” उन्होंने आगे कहा कि ऑपरेशन का नाम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रखना नरेंद्र मोदी सरकार की पहलगाम आतंकी हमले में अपने पतियों को खोने वाली महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.