Logo
ब्रेकिंग
कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क... Chhindwara Patalkot School: पातालकोट में दावों की खुली पोल, 5 साल से छप्पर वाले कच्चे मकान में पढ़ने... सागर कांड के बाद छतरपुर प्रशासन का बड़ा एक्शन: अवैध शराब कारोबारियों पर संयुक्त प्रहार
Header Ad

MY अस्पताल में नवजात बच्चों की मौतों से नही लिया कोई सबक अब यहां प्रसूति वार्ड में घूम रहे चूहे

0

खरगोन : मध्य प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के NICU में चूहों के कुतरने से दो नवजातों की मौत का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि खरगोन में लापरवाही का एक और उदाहरण देखने को मिला है। जहां मंडलेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चूहों का डेरा लगा हुआ है। जहां प्रसूति वार्ड में चूहे बेखौफ घूम रहे हैं।

नवजातों की मौत से अब मध्य प्रदेश की गर्भवती महिलाएं खौफ के साय में जीने को मजबूर हैं। अस्पताल में भर्ती होने के बाद एक ही डर सताता है कि कहीं यहां चूहे तो नहीं। लेकिन सरकारी की लचर व्यवस्था का आलम ऐसा है कि अस्पतालों में चूहे ज्यादा और मरीज कम देखने को मिलते हैं। एक ऐसी ही वीडियो मंडलेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में देखने को मिली जहां प्रसूति महिला के परिजनों ने चूहों के वीडियो बनाकर वायरल किए हैं। कहा जा सकता है कि अस्पताल प्रबंधन और स्टॉफ की लापरवाही प्रसूताओं और नवजातों पर भारी पड़ सकती है।

बता दें कि इंदौर में NICU में चूहों के काटने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई थी जिसके बाद भी स्वास्थ्य महकमों में लापरवाही कम होने का नाम नहीं ले रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.