Logo
ब्रेकिंग
CIA Raid in Rewari: एसपी हेमेन्द्र मीणा के निर्देश पर अवैध तेल भंडारण पर छापा, एक शख्स हिरासत में और... Haryana News: संदीप सिंह यौन उत्पीड़न मामले में नया मोड़, अदालत में धारा 376/511 जोड़ने की याचिका पर... Haryana Crime News: घासेड़ा मोड़ पर पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए गौ तस्कर, भारी मात्रा में हथियार औ... Sonepat Crime News: एसटीएफ ने एनएच-44 पर घेराबंदी कर दबोचे बदमाश, अवैध हथियार और कार बरामद Hooda Targets BJP Government: हरियाणा में कानून-व्यवस्था और घोटालों को लेकर घिरी सरकार, कांग्रेस ने ... Ambala Crime News: CIA-2 पुलिस ने पकड़ी करोड़ों की हेरोइन, पाकिस्तान बॉर्डर से जुड़े कनेक्शन की हो र... Madhya Pradesh Politics: 'वन नेशन, वन प्लेटफॉर्म' के तहत MP विधानसभा होगी डिजिटल; विधायकों को मिला ट... Gwalior News Today: डबरा बौद्ध विहार के पते पर बने थे 17 बांग्लादेशियों के फर्जी पासपोर्ट; पुलिस सत्... Mandsaur News Today: महू-नीमच हाईवे पर देर रात भीषण हादसा; उज्जैन जा रही मजदूरों से भरी ट्रॉली पलटी,... Mahasamund Salary Scam: लिपिक बना फर्जी 'व्याख्याता', 8 महीने तक ली मोटी सैलरी; महासमुंद में 13 लाख ...
Header Ad

MP में 20 साल पुराने मदरसे पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन पर था कब्जा

पन्ना : वक्फ कानून बनने के बाद मध्य प्रदेश में पहली बार मदरसे पर बुलडोजर चला। आरोप है कि मदरसे में अवैध गतिविधियां संचालित हो रही थी। जहां पन्ना नगर के वार्ड क्रमांक 26 पुराना पन्ना बीड़ी कॉलोनी में सरकारी जमीन पर बने मदरसे को गिराया गया। बीते रोज मुस्लिम समाज के कुछ लोगों की शिकायतों और सांसद विष्णु दत्त शर्मा की प्रतिक्रिया के बाद तहसीलदार ने कार्रवाई की गई। जानकारी के मुताबिक तहसीलदार ने दो दिन के भीतर मदरसा गिराने का नोटिस जारी किया था। इसके बाद मदरसा संचालक ने शुक्रवार को खुद ही मदरसा गिराने का काम शुरू करवा दिया। इस काम को करीब एक दर्जन लोगों ने अंजाम दिया।

20 सालों संचालित था अब गिराया गया

मदरसा के सदस्य जाकिर अली और मोहम्मद नसीम बताते हैं कि यह मदरसा पिछले 20 सालों से संचालित हो रहा था। पहले यह क्षेत्र ग्राम पंचायत के अधीन था और मदरसा पंचायत की इजाजत से बनाया गया था। अब यह क्षेत्र नगर पालिका के अधीन आ गया है।

अवैध गतिविधियों के भी आरोप

यहां मदरसे में अवैध गतिविधियों का भी आरोप लगा है। मदरसा सदस्यों का कहना है कि मुस्लिम समाज के कुछ लोगों ने मदरसे में अवैध गतिविधियों का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। उनकी मांग है कि प्रशासन को मदरसे की गतिविधियों की जांच करनी चाहिए ताकि शिकायत की सच्चाई सामने आ सके। साथ ही शिकायतकर्ताओं की गतिविधियों की भी जांच होनी चाहिए कि आखिर ये सब चल क्या रहा है और इसके पीछे का मकसद क्या है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.