Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग
Header Ad

MP सच में अजब है! मृत शिक्षक और निलंबित शिक्षक का कर दिया तबादला

खरगोन: जेल में बंद पटवारी के तबादले पर मचा बवाल अभी शांत भी नहीं हुआ था कि शिक्षक तबादलों के दौरान खरगोन से बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां जिले के जनजाति कार्य विभाग के सहायक आयुक्त कार्यालय ने मृत हो चुके शिक्षक पूनम सिंह रावत का तबादला झिरन्या ब्लॉक के प्राथमिक स्कूल में जिला स्तर पर दिया। मृतक शिक्षक पूनम सिंह रावत को भगवानपुरा ब्लॉक में प्राथमिक स्कूल शिक्षक बताकर उनका ट्रांसफर झिरन्या ब्लॉक में किया गया। शिक्षक पूनम सिंह रावत 11 फरवरी 2025 को ही स्वर्ग सिधार चुके है।

PunjabKesari

इतना ही लापरवाही की इंतहा तो तब हो गई जब निलंबित शिक्षक दिनेश पटेल को बिना बहाल किये ट्रांसफर कर दिया गया। भोपाल से आयुक्त ने निलंबित शिक्षक दिनेश पटेल का तबादला कसरावद ब्लॉक से बड़वाह ब्लॉक के काटकूट भोपाल स्तर से ही कर दिया। लापरवाही सामने आने से अब तबादला नीति पर ही सवाल उठ रहे हैं।

PunjabKesari

 

मृत शिक्षक के तबादले पर सहायक आयुक्त कार्यालय में कोई भी अधिकारी कर्मचारी कैमरे में बोलने को तैयार नहीं है। इधर शिक्षा विभाग के निलंबित शिक्षक के तबादले पर शिक्षा विभाग के कर्माचारी भोपाल स्तर पर तबादले की बात कर आपना पल्ला झाड़ रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.