Logo
ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
Header Ad

MP में ढाई साल की बच्ची से 35 साल के युवक ने किया दुष्कर्म, जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा

सतना : मध्यप्रदेश के सतना में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 35 साल के एक युवक ने ढाई साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जाच शुरु कर दी है। बेहद शर्मनाक मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर सवाल उठाए हैं। जीतू पटवारी ने सीएम मोहन यादव को निशाना साधा है।

जीतू पटवारी ने एक्स पर लिखा कि, ‘अब सतना में भी ढाई साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का दिल दहलाने वाला मामला। मुख्यमंत्री मोहन यादव आप कब समझेंगे कि भाजपा के ‘सबसे असफल सीएम के रूप में आपकी नाकामी की कीमत प्रदेश की बेकसूर मासूम चुका रही हैं? लाड़लियों का जीना दुश्वार करने वाली ऐसी शर्मनाक घटनाएं कब थमेगीं?’

जानिए पूरा मामला

सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक युवक ने ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म कर दिया। पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म का आरोप आकाश सोनी नामक 35 वर्षीय युवक पर है और वह बच्ची के पड़ोस में रहता है। बच्ची के परिजन गुरुवार देर शाम को बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और बताया कि उन्हें बच्ची रोती हुई सीढ़ियों पर मिली थी। आकाश ने उसके कुछ गलत किया है। पुलिस आकाश को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बच्ची को मेडिकल टेस्ट के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.