Logo
ब्रेकिंग
Indore RTO HSRP Update: बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट चल रहे 75 हजार वाहन, रेड सिग्नल तोड़ा तो भी ब... Bhopal Food Safety Raid: भोपाल के ड्रैगन हाउस होटल में मिले चूहे और सड़े मशरूम; फूड लाइसेंस निलंबित Gwalior Joint Family Inspiration: ग्वालियर के जैन परिवार की अनूठी मिसाल; 41 सालों से एक ही छत और एक ... Lumpy Virus in MP: ग्वालियर में लंपी का प्रकोप बेकाबू; 25 हजार से अधिक मवेशियों के टीकाकरण के बाद भी... MP Railway Update: ग्वालियर स्टेशन पर खजुराहो-उदयपुर ट्रेन का इंजन खराब; उमस और गर्मी से बेहाल हुए य... Chhattisgarh Politics News: पीएम आवास के आंकड़ों पर रायपुर में सियासी घमासान; पुलिस से धक्का-मुक्की,... Raipur Crime News: रायपुर में प्रेमिका को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया; प्रेमी वीरू धीवर गिरफ्तार, एटीस... Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ...
Header Ad

MLA रमन अरोड़ा पर कार्रवाई के बाद AAP की पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, पढ़ें…

जालंधर : पंजाब सरकार ने आज जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र से ‘आप’ विधायक रमन अरोड़ा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आज रमन अरोड़ा के घर पर विजिलेंस ने छापेमारी की है। इसी बीच आम आदमी पार्टी ने रमन अरोड़ा पर की गई कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जो चर्चा का विषय बन गया है।

आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर लिखा कि, ”भ्रष्टाचार के खिलाफ ZERO TOLERANCE❗️ अपना या पराया, भ्रष्टाचार सहन नहीं होगा। पोस्ट में साफ कहा गया है कि, चाहे कोई अपना ही क्यों न हो, भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कोई भी हो। मान सरकार के राज में भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं! यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

बता दें कि, भ्रष्टाचार के खिलाफ भगवंत मान सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाते हुए अपनी ही पार्टी के जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार विधायक रमन अरोड़ा (Raman Arora) के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते विजिलेंस द्वारा छापेमारी की गई है और उनके घर को सील कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक सरकार को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि विधायक रमन अरोड़ा जालंधर नगर निगम के अफसरों के जरिए आम लोगों को कथित तौर पर झूठे केसों में फंसा कर नोटिस भिजवाता  था और फिर कथित तौर पर पैसे लेकर इन नोटिसों को रफा-दफा करवा देते थे। सरकार ने इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करते हुए छापेमारी की है। इस कार्रवाई से यह साफ हो गया है कि मान सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ किसी भी स्तर पर समझौता नहीं करेगी, चाहे वह कोई आम अधिकारी हो या फिर पार्टी का खुद का विधायक।

ये भी बता दें कि, कुछ दिन पहले पंजाब सरकार ने उन्हें दी गई सुरक्षा वापस ले ली थी, जिसके बाद रमन अरोड़ा ने कहा था कि वह आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हैं और अगर सरकार को सही लगा तो उन्होंने सुरक्षा वापस ले ली है। विजिलेंस सूत्रों के अनुसार जालंधर सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा के करीबी नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच के एटीपी सुखदेव वशिष्ठ को कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया गया था। विजिलेंस को सूचना मिली थी कि विधायक रमन अरोड़ा भी रिश्वतखोरी के खेल में शामिल हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.