Logo
ब्रेकिंग
Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल... Palamu Crime News: पलामू में आधी रात सड़क पर उतरे वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर; अवैध खनिजों से लदे 4... IIT Dhanbad Centenary Event: 'उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको'; धनबाद आईआईटी में बोलीं पद्मश... Ramgarh Crime News: पांडेय गिरोह के कुख्यात विकास तिवारी पर शिकंजा; रामगढ़ पुलिस ने लगाया CCA
Header Ad

Jalandhar में एक और भाजपा नेता को आई पाकिस्तान से धमकी, मचा हड़कंप

जालंधर:  भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के सैंट्रल टाऊन स्थित निवास पर बीते दिनों हुए ग्रेनेड हमले के बाद अब शहर के एक और भाजपा नेता को पाकिस्तान से धमकी मिली है। जिसकी शिकायत उन्होंने पंजाब पुलिस के महानिदेशक गौरव यादव को दी है। इसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर डी.डी.आर. दर्ज कर खानापूर्ति कर दी लेकिन इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। भाजपा नेता ने इस बारे मीडिया को भी फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है।

इसी तरह बीते दिनों एक प्रतिष्ठित अखबार के पत्रकार को भी पाकिस्तान के नंबर से धमकी आई थी, इसकी शिकायत पंजाब पुलिस के डी.जी.पी. गौरव यादव को भेजी गई थी। इस बाबत कमिश्नरेट पुलिस व पंजाब के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को इस बारे अवगत करवाया गया लेकिन पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई गंभीरता नहीं दिखाई। पुलिस अभी किसी इनपुट का इंतजार कर रही है। उल्लेखनीय है कि पंजाब में अभी तक करीब 16 बम धमाके हो चुके हैं। इनमें से पुलिस के पास एक भी इनपुट नहीं थी। इससे स्पष्ट होता है कि पंजाब की खुफिया एजैंसियां पूरी तरह से फेल साबित हो रही हैं।

हैरानी कि बात है कि आखिरकार पुलिस घटना के बाद ही क्यों जागती है। पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर हुए हमले के बाद पुलिस ने उस इलाके को सील कर दिया। कालिया के घर के बाहर पक्की गार्द लगा दी और उनकी सुरक्षा बढ़ा दी। सूत्रों के मुताबिक अब इस मामले में एन.आई.ए. की टीम गहन जांच करेगी। जिक्र योग्य है कि नगर निगम चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले ऐसे कई लोगों को सरकार ने गनमैन दिए, जिन्हें इसकी कोई जरूरत नहीं थीं लेकिन दूसरी तरफ जिन लोगों को धमकियां मिल रही हैं और उन्हें असलियत में सुरक्षा की जरूरत है लेकिन पुलिस उन्हें पूरी तरह नजरअंदाज कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.