Logo
ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
Header Ad

‘Hello सर! यहां 15 टुकड़े कर नीले ड्रम में लाश डाली है…’, बच्ची ने फोन कर बुला ली पुलिस, फिर सामने आई चौंकाने वाली कहानी

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में पुलिस को एक फोन कॉल आया. कॉलर ने कहा- हेलो सर! एक महिला के 15 टुकड़े कर उसकी लाश को नीले ड्रम में डाल सील कर दिया है. यह सुनते ही यूपी 112 पुलिस भौचक्की रह गई. उन्होंने आगे की डिटेल मांगी तो कॉलर ने बिना कुछ बताए फोन काट दिया. पुलिस ने फिर फोन नंबर की लोकेशन ट्रेस की. उसके बाद वो जब उस घर पर पहुंचे जहां से कॉल आया था तो कुछ और ही कहानी निकलकर सामने आई. फिर भी पुलिस इस केस की तफ्तीश में जुटी हुई है.

दरअसल, जिस घर से कॉल आया था उन्होंने बताया कि उनकी 10 साल की बेटी ने यह शरारत की है. शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे यूपी 112 पुलिस को एक नंबर से कॉल किया गया. कॉलर ने बताया गया कि क्षेत्र के गांव बलीपुर में एक महिला की हत्या करने के बाद उसके 15 टुकड़े कर नीले रंग के ड्रम में डालकर सीमेंट से सीज कर दिया गया. इस पर यूपी 112 पुलिस कर्मचारियों में खलबली मच गई. यूपी 112 पीआरवी 3496 बलीपुर गांव पहुंची और कॉलर से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कॉलर ने मोबाइल बंद कर लिया.

लोकेशन ट्रेक कर पकड़ा गया कॉलर

इस पर यूपी 112 पुलिस ने फतेहगढ़ कोतवाली व कमालगंज थाने में सूचना दी. बलीपुर गांव कमालगंज थाना क्षेत्र में होने से इंस्पेक्टर राजीव कुमार पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और घटना के संबंध में जांच की. लेकिन गांव में इस तरह की घटना न होने की बात सामने आई. इंस्पेक्टर ने कॉल करने वाले कि सीडीआर निकलवा कर लोकेशन ट्रेस कराई. कॉलर की पहचान फतेहगढ़ कोतवाली के याकूतगंज चौकी के गांव पकरा निवासी उत्तम कुमार के रूप में हुई. लोकेशन ट्रेक कर पहुंची पुलिस शाम को उत्तम को पकड़ कर थाने ले आई.

मोबाइल पर वीडियो देख बुलाई थी पुलिस

पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि वह पंचायतीराज विभाग में सफाई कर्मचारी की नौकरी करता है. इन दिनों खुदागंज गांव में ड्यूटी लगी है. वह पत्नी नीतू के साथ याकूतगंज बाजार करने गया था. घर पर पांचवीं क्लास में पढ़ने वाली उसकी बेटी अकेली थी. उसी ने पत्नी के मोबाइल से कॉल कर झूठी सूचना दे दी. उधर, छात्रा ने बताया कि उसने यूट्यूब पर महिला के टुकड़े करके ड्रम में डालने की वीडियो देखी तो पुलिस को सूचना दे दी. प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. यूपी 112 कॉल सेंटर से रेकॉर्डिंग चेक कराएंगे कि कॉल करने वाली बच्ची है या युवक.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.