Logo
ब्रेकिंग
सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज...
Seva Mitra
Header Ad

CM रेखा की जगह पति चला रहे दिल्ली की सरकार… AAP का बड़ा आरोप

आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बड़ा आरोप लगाया है. पार्टी का कहना है कि दिल्ली की सरकार रेखा गुप्ता नहीं बल्कि उनके पति मनीष गुप्ता चला रहे हैं. AAP की सीनियर लीडर आतिशी ने अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है और कहा है कि दिल्ली की सत्ता की कमान असल में मुख्यमंत्री रेखा नहीं, बल्कि उनके पति मनीष चला रहे हैं. आतिशी ने कहा कि यह तस्वीर बहुत कुछ कहती है.

आतिशी ने तस्वीर साझा करते हुए कहा’ यह फोटो ध्यान से देखिए, जो व्यक्ति MCD, DJB, PWD और DUSIB के अफसरों की मीटिंग ले रहे हैं, यह दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी के पति मनीष गुप्ता जी हैं. हम पहले सुनते थे कि अगर गांव में एक महिला सरपंच चुन कर आती थी, तो सारा सरकारी काम उसका पति संभालता था. ऐसा कहा जाता था कि गांव की महिलाओं को सरकारी काम संभालना नहीं आता, इसलिए काम सरपंच-पति संभालेंगे, लेकिन इस प्रथा का विरोध हुआ, महिला सरपंचों को ट्रेनिंग देने की शुरुआत हुई कि वे अपनी ज़िम्मेदारी संभाल सकें.

‘क्या सीएम को सरकारी काम संभालना नहीं आता’

इसके आगे आतिशी ने कहा ‘लेकिन देश के इतिहास में यह पहली बार हुआ होगा कि एक महिला मुख्यमंत्री बनी और सारा सरकारी काम उनके पति संभाल रहे हैं. AAP नेता ने सवाल किया कि क्या रेखा गुप्ता जी को सरकारी काम संभालना नहीं आता? क्या इसी वजह से दिल्ली में रोज लंबे-लंबे पॉवर कट हो रहे हैं? क्या रेखा जी से बिजली कंपनियां नहीं संभल रहीं?. क्या इसी वजह से प्राइवेट स्कूलों की फ़ीस बढ़ रही है? क्या रेखा जी से शिक्षा विभाग नहीं संभल रहा?. नेता ने कहा कि एक मुख्यमंत्री-पति का सरकार चलाना बेहद खतरनाक है!.

‘CM कुर्सी पर पत्नी और फाइलों पर पति’

यही नहीं दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी अपने सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को शेयर किया है. जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा ‘यह है बीजेपी का असली ‘परिवारवाद मॉडल’ — जनता ने रेखा गुप्ता जी को चुना, लेकिन सिस्टम को चला रहे हैं उनके पति!. सिसोदिया ने आगे लिखा ‘CM कुर्सी पर पत्नी और फाइलों पर पति — यही है BJP का नया सुशासन?. शर्मनाक और अलोकतांत्रिक!’.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.