Logo
ब्रेकिंग
जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ...
Seva Mitra
Header Ad

CISF ने शुरू की पहली महिला कमांडो यूनिट, स्पेशल ट्रेनिंग के बाद की जाएंगी तैनात

0

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने रविवार को घोषणा की कि उसकी पहली महिला कमांडो यूनिट अब शुरू हो गई है. इस विशेष महिला दस्ते को देश के हवाई अड्डों और अन्य संवेदनशील प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा ड्यूटी के लिए तैनात किया जाएगा. मध्य प्रदेश के बरवाहा स्थित क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र (आरटीसी) में अब महिला कमांडो को स्पेशल ट्रेनिंग दी जा रही है. प्रवक्ता के अनुसार, यह आठ हफ्तों का एडवांस कमांडो कोर्स विशेष रूप से महिला सुरक्षा कर्मियों के लिए बनाया गया है. इसका उद्देश्य उन्हें हाई सिक्योरिटी वाले प्रतिष्ठानों और संयंत्रों में तैनात त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) और विशेष कार्य बल (STF) की जिम्मेदारियों के लिए तैयार करना है.

इस कार्यक्रम में हेल्थ फिटनेस और हथियारों के उपयोग के लिए ट्रेनिंग, तनावपूर्ण परिस्थितियों में लाइव-फायर ड्रिल, रेस, बाधा-पार प्रैक्टिस, रैपलिंग जैसे सहनशक्ति बढ़ाने वाली ट्रेनिंग शामिल हैं. इसके अलावा जंगल में जीवित रहने की कला, चुनौतीपूर्ण स्थितियों में तुरंत निर्णय लेने की क्षमता और टीम वर्क की ट्रेनिंग लेने के लिए खास तौर पर तैयार किया गया. इसमें 48 घंटे का आत्मविश्वास बढ़ाने वाली अभ्यास भी शामिल है. अधिकारियों के अनुसार, महिलाओं का पहला दल जो फिलहाल देश के अलग-अलग हवाई अड्डों पर नियुक्त है वो 11 अगस्त से ट्रेनिंग ले रहे हैं. ये 4 अक्टूबर तक चलेगी. इसके बाद दूसरा दल 6 अक्टूबर से 29 नवंबर तक इस ट्रेनिंग में हिस्सा लेगा.

महिला कमांडो यूनिट का उद्देश्य

सीआईएसएफ ने बताया कि शुरुआत में कम से कम 100 महिला कर्मियों को इस स्पेशल ट्रेनिंग कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा. ये महिलाएं आलग-अलग विमानन सुरक्षा समूहों (एएसजी) और अन्य संवेदनशील सीआईएसएफ यूनिट्स से होंगी. प्रवक्ता ने जानकारी दी कि बल का उद्देश्य इन महिला ट्रेनिंग कार्यक्रमों को अपने रेगुलर ट्रेनिंग ढांचे का परमानेंट हिस्सा बनाना है. ट्रेनिंग पूरी करने के बाद इन महिला कर्मियों को पहले हवाई अड्डों पर तैनात किया जाएगा और उसके बाद उन्हें अन्य संवेदनशील प्रतिष्ठानों पर भी जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी

भविष्य की योजनाएं और महिला प्रतिनिधित्व

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) महिलाओं की भर्ती में बढ़ोतरी कर रहा है ताकि गृह मंत्रालय द्वारा निर्धारित 10% महिला प्रतिनिधित्व के लक्ष्य को सफलतापूर्वक प्राप्त किया जा सके. वर्तमान में CISF में महिलाओं की संख्या 12,491 है जो बल की कुल संख्या का लगभग 8% है. साल 2026 तक इसमें 2,400 और महिला कर्मियों की भर्ती की जाएगी. भविष्य में भर्ती प्रक्रिया को इस प्रकार से व्यवस्थित किया जाएगा कि बल में महिलाओं की भागीदारी लगातार न्यूनतम 10% बनी रहे.

इस साल की शुरुआत में गृह मंत्रालय ने CISF की पहली महिला बटालियन को मंजूरी दी. यह बटालियन दिल्ली के पास स्थापित की जा रही है और इसके महिला सुरक्षाकर्मी राष्ट्रीय राजधानी के संसद भवन, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, दिल्ली मेट्रो और अन्य प्रमुख सरकारी प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में तैनात की जाएंगी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.