Logo
ब्रेकिंग
नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश... उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़: बैरिकेडिंग टूटने से कई श्रद्धालु घायल, चर... एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पेज की चार्जशीट, पति समर्थ और सास पर दहेज हत्या का केस
Header Ad

BSF को तलाशी अभियान दौरान मिली सफलता, ड्रोन सहित हाथ लगा ये अवैध सामान

फिरोजपुर: फिरोजपुर भारत पाक बॉर्डर के नजदीक बी.एस.एफ. ने तलाशी अभियान के दौरान पिस्तौल के पुर्जे, नशीले पदार्थ और ड्रोन बरामद किए हैं। यह जानकारी देते हुए बी.एस.एफ. पंजाब फ्रंटियर के लोक संपर्क अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बी.एस.एफ. के जवानों ने फिरोजपुर के सीमावर्ती क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया और सर्च अभियान के दौरान गांव लक्खा सिंह वाला हिठाड़ के खेत से एक पिस्तौल का बॉडी (बिना स्लाइड के) और 02 मैगजीन युक्त पैकेट बरामद हुए।

उन्होंने बताया कि दूसरी घटना में, बी.एस.एफ. खुफिया विंग की सूचना के आधार पर, बी.एस.एफ. के जवानों द्वारा संदिग्ध क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया और दोपहर करीब 12:35 बजे, पार्टी ने अमृतसर जिले के गांव- महावा के साथ लगते एक खेत से 1 पैकेट संदिग्ध हैरोइन (कुल वजन- 550 ग्राम) बरामद किया। पैकेट को सफेद सूती कपड़े से लपेटा हुआ था और इसमें दो रोशनी वाली पट्टियां लगी हुई थीं।

इन्होंने बताया कि तीसरी घटना में, बी.एस.एफ. खुफिया विंग द्वारा दी गई सूचना के आधार पर पंजाब पुलिस के सहयोग से बी.एस.एफ. द्वारा संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान तरनतारन जिले के गांव- मेहदीपुर के साथ लगते एक खेत में से 1 डी.जे.आई. ए.आई.आर. 3 एस ड्रोन बरामद किया गया। बी.एस.एफ. खुफिया विंग की विश्वसनीय जानकारी और जवानों की त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर सीमा पार से हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.