Logo
ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
Header Ad

BJ मेडिकल कॉलेज के 4 छात्रों की मौत, एक अभी भी लापता; रेस्क्यू टीम कर रही तलाश

अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान गुरुवार दोपहर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में 265 लोगों की मौत हो गई. लंदन जा रहा यह विमान शहर के मेघानी क्षेत्र में गिर गया, जिससे काले धुएं का गुबार उठा. हादसे के तुरंत बाद इमरजेंसी सेवा शुरू हो गई.

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अनुसार, विमान में 242 लोग सवार थे. इसमें 230 यात्री, 2 पायलट और 10 केबिन क्रू मेंबर थे. विमान की कमान कैप्टन सुमीत सभरवाल के पास थी, तथा उसके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे.

विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था. इसलिए इसमें लंबी दूरी की यात्रा के लिए भारी मात्रा में ईंधन भरा गया था, जिससे दुर्घटना के बाद हुए विस्फोट और आग भयावह हो गई थी.

चार मेडिकल छात्रों की मौत

अहमदाबाद के मेघानीनगर क्षेत्र में बी. जे. मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के हॉस्टल में विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने और आग लगने से 4 मेडिकल छात्रों और डॉक्टरों की मौत की पुष्टि हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान नीचे की तरफ आने लगा था. इस दौरान वह आवासीय परिसर के अंदर की इमारतों से टकरा गया, जिससे यह हादसा हुआ.

एक डॉक्टर अभी भी लापता

इस हादसे में 4 मेडिकल छात्रों और डॉक्टरों की मौत की पुष्टि हुई है. हॉस्टल में रहने वाले राकेश दियोरा, आर्यन राजपूत, मानव भादू और जयप्रकाश चौधरी की मौत हो गई है. घटना के 24 घंटे बाद भी एक डॉक्टर अभी भी लापता है.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट डॉक्टरों के हॉस्टल में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. 2-3 मिनट के भीतर, पुलिस और अन्य एजेंसियां घटनास्थल पर पहुंच गईं. लगभग 70-80% क्षेत्र को साफ कर दिया गया है. सभी एजेंसियां यहां काम कर रही हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.