Logo
ब्रेकिंग
बैतूल: अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए नागपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन 3 अगस्त को चलेगी, बैतूल में तड़... वन क्षेत्र में अवैध कटाई और वन्यजीव का आवास नष्ट करने वाले 3 आरोपी गए जेल, वन विभाग ने 98.63 हजार रु... कल से हड़ताल पर रहेंगे जिले के 475 पटवारी, राजस्व सेवाएं होंगी प्रभावित बैतूल: एक ही रात में पांच मंदिरों में चोरी से सनसनी, घरों के दरवाजे बाहर से लॉक कर वारदात; सीसीटीवी ... बेटी को देखकर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर; खेड़ी के पास अज्ञात ट्रक ने आल्टो को ... 15 दिन तक कुएं में फंसा रहा खतरनाक रसेल वाइपर, कैरेट के सहारे हुआ सफल रेस्क्यू एनसीसी बॉयज़ भर्ती में 49 कैडेट चयनित, फिजिकल और लिखित परीक्षा के बाद बनी मेरिट 40 अपराधों वाले हिस्ट्रीशीटर भीम पर ₹10 हजार का इनाम, पुलिस ने तेज की तलाश,पेट्रोल पंप काण्ड में भी ... रात की बारिश में खोलने पड़े सतपुड़ा के 7 गेट, झरने बह निकले बारिश में ढही दीवार ,दबने से मजदूर की मौत ।बैतूल में 93.4 mm बारिश
Header Ad

Amritsar के स्कूलों को को लेकर बड़ी खबर, जारी हो गए नए आदेश

अमृतसर:  पंजाब के जिला अमृतसर के स्कूलों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। आपको बता दें कि अमृतसर और तरनतारन जिलों में सभी स्कूल और कॉलेज कल से खुलने जा रहे हैं। सभी शैक्षणिक संस्थान कल सुबह 10.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुले रहेंगे। यह जानकारी जिला प्रशासन द्वारा दी गई है। इसके अलावा अमृतसर जिला प्रशासन ने आज रात 8 बजे ब्लैकआउट करने के निर्देश दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि भारत-पाक के बीच बढ़े तनाव के कारण पैदा हुए युद्ध जैसे माहौल को देखते हुए जहां पंजाब सरकार ने स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी थीं, वहीं अब दोनों देशों के बीच युद्ध विराम करवाने में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अहम भूमिका के बाद स्थिति में सुधार के साथ ही स्कूल-कॉलेज फिर से खुल गए हैं। बता दें, सीजफायर होने के बावजूद पाकिस्तान द्वारा गत रात एक बार फिर से कुछ ड्रोन छोड़े गए। भारतीय सेना ने इन ड्रोनों को नष्ट कर दिया था। वहीं एहतियात के तौर पर आज भी सीमावर्ती जिलों में स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया था।

दरअसल, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा राज्य में स्कूलों को फिर से खोलने के ऐलान के साथ ही डिप्टी कमिश्नरों को अपने-अपने जिले के हालात के अनुसार स्कूल खोलने का फैसला लेने के लिए कहा गया था। इसके तहत अमृतसर, पठानकोट, तरनतारन, फिरोजपुर और फाजिल्का जिलों में आज भी स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए। कई स्कूलों द्वारा बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाने का भी फैसला किया है ताकि उनकी पढ़ाई से समझौता न हो।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.