Logo
ब्रेकिंग
सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज...
Seva Mitra
Header Ad

Amritsar में टली बड़ी तबाही, भारतीय सेना ने मार गिराया पाकिस्तान का खतरनाक ड्रोन

पंजाब के जिला अमृतसर से बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों अनुसार, आज तड़के सुबह पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार से पंजाब के अमृतसर की ओर कई बाइकर YIHA III  खतरनाक ड्रोन भेजे। इन ड्रोन का लक्ष्य घनी आबादी वाले रिहायशी इलाकों में तबाही मचाना था। हालांकि, भारतीय सेना की एयर डिफेंस (Air Defence) यूनिट की सतर्कता के चलते ये सभी ड्रोन भारतीय सीमा में दाखिल होते ही ट्रैक कर लिए और कुछ ही सेकंड में  सफलतापूर्वक विफल कर दिए गए।

सीमा क्षेत्र में तैनात भारतीय जवानों ने इन खतरनाक ड्रोन को हवा में ही नष्ट कर दिया। इसके चलते न तो किसी नागरिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा और न ही कोई जान-माल की हानि हुई। शुरुआती जांच से पता चला है कि इन ड्रोन में अत्यधिक विस्फोटक सामग्री लदी हुई थी, जिनका मकसद निर्दोष नागरिकों को नुकसान पहुंचाना था, जो कि पाकिस्तान की लगातार घटिया हरकत को नकाम किया गया।

भारतीय एयर डिफेंस नेटवर्क के  Alert का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय हवाई सीमा में घुसते ही रडार और इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल सेंसर सिस्टम ने उन्हें ट्रैक कर लिया। वहीं AAD यूनिट की कार्रवाई के चलते न तो सिर्फ ड्रोन तबाह किए गए, बल्कि उनका मलबा भी रिहायशी इलाकों से दूर गिरा, तांकि किसी प्रकार की कोई हानि न पहुंचे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.