Logo
ब्रेकिंग
चांद और शुक्र की नजदीकी ने मोहा मन, 4 डिग्री के कोणीय अंतर पर दिखा अद्भुत नजारा Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत...
Header Ad

बोथरा फैशन हाउस में चोरी,तीन कर्मचारी पकड़े गए

0

दिवाली से पहले चोरी की वारदात का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

बैतूल। दिवाली से पहले हुई चोरी की वारदात का कोतवाली पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई साड़ियां बरामद की हैं।

फरियादी विवेक बोथरा, निवासी गोठी कॉलोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी “बोथरा फेशन हाउस” नामक कपड़ों की दुकान राम मंदिर के सामने स्थित है। दीपावली के लिए नागपुर से मंगाई गई साड़ियों का नया स्टॉक उन्होंने दुकान के सामने बने गोदाम में रखा था।

14 अक्टूबर को दोपहर 2 से 3 बजे के बीच दुकान के कर्मचारी महादेव अतुलकर और गुफरान खान ने बारदाना व्यापारी रवि सुरे के साथ मिलकर गोदाम से साड़ियों के पार्सल चोरी कर लिए। तीनों ने चोरी का माल बारदानों के साथ रवि की गाड़ी में रखकर वारदात को अंजाम दिया। चोरी गई साड़ियों की कीमत करीब एक लाख दस हजार रुपये बताई गई है।

घटना के दौरान दुकान के अन्य कर्मचारी राजा देशमुख, खुवराज कापसे और रोहित बचले मौजूद थे, जिन्होंने पूरी वारदात को अपनी आंखों से देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने विवेक बोथरा की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 996/2025 धारा 303(2), 306, 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण दर्ज किया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कोतवाली पुलिस टीम ने आरोपियों महादेव अतुलकर, गुफरान खान और रवि सुरे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने दीपावली के दौरान व्यापारिक प्रतिष्ठानों और गोदामों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने, सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

कार्रवाई में सउनि के.के. बाथरे और थाना कोतवाली पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.