Logo
ब्रेकिंग
शादी का झांसा देकर 6 लाख की ठगी: शादी के दिन ही दुल्हन हुई फरार, कडप्पा पुलिस ने महिला को दबोचा दिल्ली के निहाल विहार में सनसनीखेज वारदात: सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पीट-पीटकर हत्या काशी में उमड़ा आस्था का महासैलाब: 20 दिन में 56 लाख पार हुआ आंकड़ा, शेष दिनों में 80 लाख पहुंचने का ... राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम से पहले पुणे COEP में भारी बवाल, 40-50 कांग्रेस कार्यकर्त... दिल्ली पेलेट गन मामले में पहली FIR दर्ज: राहुल गांधी के 8 घंटे धरने के बाद BNS 118 व 125 में केस पेलेट गन मामले में FIR की मांग पर संसद मार्ग थाने में धरने पर बैठे राहुल गांधी, BJP का पलटवार मसूरी-कैंपटी रोड पर भूस्खलन का कहर: सांझा दरबार के पास मकान और दुकान पूरी तरह ध्वस्त दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन: 2,011 फैक्ट्रियों की जांच, 33 पर क्लोजर ऑर्डर और 44 पर लगा भारी जु... 'प्रति व्यक्ति आय में भारत बांग्लादेश से भी पिछड़ा': अरविंद केजरीवाल का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला 26/11 मुंबई हमला: हाफिज सईद और लखवी समेत 6 भगोड़ों पर चलेगा इन-एब्सेंटिया ट्रायल, MHA ने इंटरपोल से ...
Header Ad

रिश्ता शर्मसार: झुंझुनूं में पिता ने खुद ही किया बेटी का अपहरण, पूरी वारदात CCTV में कैद

0

राजस्थान के झुंझुनूं शहर के वार्ड नंबर 56, रानी सती रोड स्थित जमात के मोहल्ले में उस समय हड़कंप मच गया जब घर के बाहर खेल रही ढाई साल की बच्ची का अपहरण हो गया. चौंकाने वाली बात यह है कि अपहरण का आरोप खुद बच्ची के पिता पर लगाया गया है. यह पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

फुटेज में आरोपी पिता को बच्ची को गोद में उठाकर बिना कुछ कहे वहां से जाते हुए साफ देखा जा सकता है. कोतवाली थाना अधिकारी हरजिंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता आकांक्षा सोनी ने अपने पति हेमंत सोनी (निवासी महलाना बास, राजगढ़, चुरू) के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है. आरोपी हेमंत सोनी चुरू के महलाना बास का रहने वाला था.

रिपोर्ट में बताया गया है कि गुरुवार दोपहर करीब दो बजे आकांक्षा की बेटी वंशिका घर के बाहर गली में खेल रही थी. इसी दौरान आकांक्षा कुछ देर के लिए अंदर गईं, तभी हेमंत वहां पहुंचा और बच्ची को गोद में उठाकर चुपचाप चला गया. आकांक्षा को आशंका है कि आरोपी बच्ची को नुकसान पहुंचा सकता है.

परिवार ने आसपास काफी तलाश की लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चला. इसके बाद घर में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, जिसमें पूरी घटना सामने आई. फुटेज देखकर परिजन स्तब्ध रह गए. पुलिस ने फुटेज को जब्त कर लिया है और इसे जांच में अहम सबूत माना जा रहा है. मामले की जांच एएसआई संत कुमार को सौंपी गई है.

जानकारी के अनुसार, आकांक्षा सोनी की शादी 28 नवंबर 2022 को हेमंत सोनी से हुई थी. शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच घरेलू विवाद शुरू हो गया. आकांक्षा का आरोप है कि हेमंत उसके साथ मारपीट करता था और कई बार बच्ची को छीनने की धमकी भी दे चुका था. यही कारण है कि आकांक्षा पिछले लगभग दो वर्षों से अपनी मायके झुंझुनूं में पिता पवन कुमार सोनी के साथ रह रही हैं. वर्तमान में दोनों के बीच पारिवारिक विवाद का मामला न्यायालय में विचाराधीन है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.