Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

बाइक पर हिमाचल जाने से पहले राजवीर की पत्नी ने कही थी ये बात

0

पंजाब के मशहूर सिंगर राजवीर जवंदा ने लंबी और दर्दनाक जंग हारते हुए आज दुनिया को अलविदा कह दिया। 27 सितंबर को हिमाचल प्रदेश के बद्दी में हुए एक गंभीर मोटरसाइकिल हादसे के बाद से वे फोर्टिस अस्पताल, मोहाली में भर्ती थे, लेकिन आज उनके निधन की खबर ने सभी को शोक में डुबो दिया है।

रिपोर्टों के अनुसार, उनके एक करीबी दोस्त ने खुलासा किया कि हिमाचल जाने से पहले उनकी पत्नी ने उन्हें मोटरसाइकिल पर बाहर जाने से मना किया था, जबकि उनकी मां भी चाहती थीं कि वह घर ही रहें। लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था। परिवार, दोस्त और प्रशंसक उनकी सलामती के लिए लगातार प्रार्थनाएं कर रहे थे और पंजाबी इंडस्ट्री इस उम्मीद में थी कि कोई चमत्कार हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

पता चला है कि मोहाली के सेक्टर 71 स्थित उनके निवास स्थान पर ‘अंतिम दर्शन’ के लिए उनका शव रखा जाएगा, ताकि उनके प्रशंसक और साथी कलाकार उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे सकें। अभिनेता-गायक एमी वीरक ने कहा कि जवंदा का अंतिम संस्कार कल लुधियाना जिले के उनके पैतृक गांव पोना में किया जाएगा। उनके निधन की खबर के बाद, मोहाली पुलिस ने अस्पताल के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है, क्योंकि प्रशंसक उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए इकट्ठा हो रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.