Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

चुनाव आयोग पर कांग्रेस का वार: तारिक अनवर बोले- “अब गड़बड़ी की गुंजाइश नहीं

0

बिहार में विधानसभा चुनाव के ऐलान पर कांग्रेस नेता तारिक अनवर का बयान सामने आया है. तारिक अनवर ने कहा है कि चुनाव का बेसब्री से इंतजार था. SIR पर सुप्रीम कोर्ट की नजर है. ऐसी स्थिति में चुनाव आयोग कोई गड़बड़ी नहीं कर पाएगा. जहां तक बिहार में इंडिया गठबंधन के सीट बंटवारे की बात है तो उसे आराम से एडजस्ट कर लिया जाएगा.

तारिक अनवर ने आगे कहा कि महागठबंधन का नेतृत्व राजद कर रहा है. उसके ज्यादा विधायक आएंगे तो उनको सीएम तय करना है. ये कोई मुद्दा नहीं है. एनडीए सरकार की ताजा घोषणाएं या महिलाओं को 10 हजार का वादा सिर्फ चुनाव के पहले जीतने का असफल दांव है. शायद पता नहीं है कि जनता समझदार है.

‘असदुद्दीन ओवैसी बीजेपी की बी टीम…’

बिहार चुनाव में AIMIM की भूमिका के सवाल पर तारिक अनवर ने कहा है कि असदुद्दीन ओवैसी बीजेपी की बी टीम हैं. वहीं, बुर्के वाले मुद्दे पर तारिक अनवर ने कहा कि अगर आंगनबाड़ी की या महिलाएं जांच करें तो किसी को क्या एतराज है.

उन्होंने कहा कि बिहार में बदलाव का माहौल है. बिहार की जनता को पिछले 20 सालों से सत्ता में बैठे लोगों से सिर्फ नाउम्मीदी ही मिली है. जहां तक SIR की बात है तो ये फैसला जल्दबाजी में लिया गया था. इसलिए लोगों ने आपत्ति जताई. हमारा गठबंधन बहुमत हासिल करेगा और लोकतांत्रिक तरीके से मुख्यमंत्री कौन होगा इसपर फैसला लेगा.

बिहार में दो चरणों में होगा विधानसभा चुनाव

चुनाव आयोग ने बिहार में इस बार दो चरणों में चुनाव कराने का ऐलान किया है. राज्य में पहले चरण के लिए 6 और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे जबकि नतीजे 14 नवंबर को सामने आएंगे. चुनाव आयोग बिहार चुनाव में होने वाले नए प्रयोग के बारे में भी बताया और कहा कि इस बार हर बूथ पर वेब कास्टिंग होगी.

एक बूथ पर 1200 से अधिक वोटर नहीं

ईसी ने कहा है कि बिहार के चुनाव में इस बात वोटरों और बूथ का खासा ध्यान रखा गया है. एक बूथ पर 1200 से अधिक वोटर नहीं रहेंगे. इसके अलावा पोलिंग बूथ के बाहर वोटरों को मोबाइल रखने की भी सुविधा मिलेगी. वोटरों की सहूलियत के लिए ईवीएम में उम्मीदवारों की रंगीन फोटो लगाई जाएंगी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.