Logo
ब्रेकिंग
नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान बैतूल में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने भूतपूर्व सैनिक और भतीजे को मारी टक्कर, दोनों की हालत गंभीर,... डेढ़ करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले का तीसरा आरोपी प्रकाश बंजारे गिरफ्तार, दो पहले ही पकड़े जा चुके भैंसदेही में बड़ा हादसा: स्कूल बस और तूफान की टक्कर में छात्रा की मौत, 11 बच्चे घायल नो पार्किंग में बाइक खड़ी करने पर आरपीएफ ने लगाई जैमर — शराबी युवक ने गुस्से में बाइक को लगाई आग, स्...
Header Ad

तीन वैज्ञानिकों को मेडिसिन नोबेल: ब्रुनको, रामस्डेल और साकागुजी को मिला सम्मान

0

नोबेल पुरस्कार 2025 को लेकर सोमवार से घोषणा होना शुरू हो गई है. फिजियोलॉजी और मेडिसिन के क्षेत्र में मानवता को फायदा पहुंचाने के लिए तीन लोगों को यह पुरस्कार देने की घोषणा की गई है. नोबेल अथॉरिटी के मुताबिक, इस बार ये पुरस्कार मैरी ई. ब्रुनको, फ्रेड रामस्डेल और शिमोल साकागुजी को को नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा. अथॉरिटी ने बताया कि इन तीनों को ये पुरस्कार प्रतिरक्षा सहिष्णुता से संबंधित उनकी खोजों के लिए दिया जाएगा.

मैरी ई ब्रुनको, फ्रेड रैमस्डेल और शिमॉन साकागुची को पेरिफेरल इम्यून टॉलरेंस से संबंधित उनकी खोजों के लिए इस साल का चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार देने की सोमवार को घोषणा की गई.पेरिफेरल इम्यून टॉलरेंस या परिधीय प्रतिरक्षा सहिष्णुता एक ऐसा तरीका है, जिससे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को अनियंत्रित होने और बाहरी रोगों के बजाय अपने ही ऊतकों पर हमला करने से रोकने में मदद मिलती है. यह वर्ष 2025 के नोबेल पुरस्कारों की पहली घोषणा है और स्टॉकहोम के कारोलिंस्का संस्थान में एक समिति ने नाम घोषित किए.

पिछले साल एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन को मिला था ये पुरस्कार

पिछले साल का पुरस्कार अमेरिकी नागरिक विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन को सूक्ष्म आरएनए (राइबोन्यूक्लिक एसिड) की खोज के लिए संयुक्त रूप से दिया गया था. माइक्रो या सूक्ष्म आरएनए आनुवंशिक पदार्थ के सूक्ष्म कण होते हैं जो कोशिकाओं के अंदर चालू और बंद करने वाले स्विच के रूप में काम करते हैं और कोशिकाओं को क्या और कब करना है, यह नियंत्रित करने में मदद करते हैं.

शुक्रवार को होगी शांति पुरस्कार की घोषणा

मंगलवार को भौतिकी, बुधवार को रसायन विज्ञान और बृहस्पतिवार को साहित्य के नोबेल पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा की जाएगी. नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को और अर्थशास्त्र में नोबेल मेमोरियल पुरस्कार की घोषणा 13 अक्टूबर को की जाएगी. इस बार ट्रंप भी नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किए गए हैं. अब देखना होगा कि क्या इस बार ट्रंप ये पुरस्कार पाने में कामयाब रहेंगे.

क्या है नोबेल पुरस्कार?

इस साल नोबेल पुरस्कार समारोह 10 दिसंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा, जो इन पुरस्कारों की स्थापना करने वाले अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि है. इस दिन नोबेल एक संपन्न स्वीडिश उद्योगपति और डायनामाइट के आविष्कारक थे. उनका निधन 1896 में हुआ था. अपनी मृत्यु से पहले उन्होंने 1895 की वसीयत में नोबेल ने अपनी संपत्ति का बड़ा हिस्सा उन वार्षिक पुरस्कारों के लिए छोड़ दिया था. पहला नोबेल पुरस्कार 1901 में भौतिकी, रसायन विज्ञान, चिकित्सा, साहित्य और शांति के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए प्रदान किया गया. इसके बाद 1968 में स्वीडन के केंद्रीय बैंक स्वेरिग्स रिक्सबैंक ने अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में आर्थिक विज्ञान पुरस्कार की स्थापना की और इसकी श्रेणियों को बढ़ाकर छह कर दिया.

Leave A Reply

Your email address will not be published.