Logo
ब्रेकिंग
Tamil Nadu Politics: विजय को 2029 में PM उम्मीदवार बनाने पर TVK और कांग्रेस में तकरार, मंत्री सेंगोट... Budgam Encounter: बडगाम में सेना का ‘ऑपरेशन अशदार’, सुरक्षाबलों ने मार गिराया 1 आतंकी; AK राइफल बराम... दिल्ली के सभी 39 सब-डिवीजनों में सब-रजिस्ट्रार नियुक्त: पहली बार IT आधारित रैंडमाइजेशन से पोस्टिंग Madhubani Court News: मधुबनी कोर्ट से हथकड़ी छुड़ाकर भागा कैदी, 3 घंटे बाद स्टेडियम रोड से दोबारा गि... Uttarakhand Politics: हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद के बीच BJP का चुनावी शंखनाद, 9 सितंबर से नितिन नवीन ... Mumbai News: गोरेगांव में आरे मेट्रो स्टेशन के नीचे लग्जरी बस में लगी भीषण आग, धमाके के बाद मची अफरा... Jadavpur University Row: जादवपुर यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर 'ऋषि अरबिंदो' रखने की मांग, BJP विधायक के ... Digital Arrest Cyber Fraud: सीबीआई का देशभर में 'ऑपरेशन चक्र-VI', 20 राज्यों में 89 ठिकानों पर छापेम... सुपौल के बसबिट्टी कुंवर टोला की अनोखी जन्माष्टमी: विसर्जन के दिन नहीं जलता चूल्हा, चूड़ा-दही पर रहते... बुलंदशहर में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर गंभीर आरोप: पत्नी अर्चना पांडा ने दर्ज कराई मारपीट की शिका...
Header Ad

दिल्ली में यमुना किनारे मनाया जाएगा छठ, NGT ने लगाई थी रोक

0

छठ पर्व को लेकर दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. इस बार छठ पर्व यमुना किनारे मनाया जाएगा. बढ़ते प्रदूषण के चलते एनजीटी ने यमुना किनारे छठ पर्व मनाने पर रोक लगाई थी.

आप क्या बोली?

दिल्ली सरकार के फैसले पर आम आदमी पार्टी ने कहा कि कोर्ट के आदेश पर यमुना घाट पर छठ मनाने पर रोक लगी थी. हमने कोर्ट में मांग भी की थी पूजा की इजाजत दी जाए. लेकिन बीजेपी झूठ बोलती है. हमें तो देखना है कि प्रवेश वर्मा यमुना का झाग कैसे रोकेंगे. वो तथाकथित जहरीला केमिकल कैसे यमुना में डालेंगे.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पिछले दिनों घोषणा की थी कि आस्था का छठ पर्व इस बार यमुना नदी के दोनों किनारों पर आयोजित किया जाएगा.यमुना के किनारों पर छठ पूजा को लेकर विशेष प्रबंध किए जाएंगे ताकि व्रतधारियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े. मुख्यमंत्री का यह भी कहना है कि यमुना नदी के अलावा जहां कहीं भी छठ पूजा का आयोजन होगा, सरकार वहां पूरी व्यवस्था की निगरानी करेगी.

मुख्मयंत्री के अनुसार आस्था, प्रकृति और भावनाओं से जुड़े इस पर्व को सुरक्षित, स्वच्छ और सुव्यवस्थित ढंग से मनाना हमारी सरकार की प्राथमिकता है. मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में यमुना के किनारो के अलावा मुनक नहर, मुंगेशपुर ड्रेन के अलावा कृत्रिम तालाबों में भी छठ पूजा आयोजित की जाती है. राजधानी में कुल मिलाकर 929 स्थलों पर पूजा-अर्चना की जाती है. इन स्थलों पर सरकार की ओर से समुचित व्यवस्थाएं की जाएंगी. अगर किसी संस्थान को एनओसी चाहिए तो उसे भी बिना किसी परेशानी से उसे दिया जाएगा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.