Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

America से डिपोर्ट हुई हरजीत कौर ने बयां किया दर्द

0

मोहाली: अमेरिका से डिपोर्ट होकर भारत लौटीं 73 वर्षीय हरजीत कौर ने अपना दर्द बयां किया। उन्होंने बताया कि उनका पूरा परिवार अमेरिका में है और यहां भारत में वे बिल्कुल अकेली हैं।

हरजीत कौर ने कहा कि गंभीर बीमारियों के बावजूद उन्हें दवाइयां तक नहीं दी गईं। ठंड के मौसम में सोने के लिए कोई सुविधा नहीं दी गई और 10 दिनों की हिरासत के दौरान उन्हें कई तरह की तकलीफें झेलनी पड़ीं। यहां तक कि उन्हें हथकड़कियां लगाकर रखा गया। हालांकि, विमान में बैठाने के बाद उनकी बेडिय़ां खोल दी गईं और अन्य 132 भारतीयों के साथ उन्हें अमेरिका से डिपोर्ट कर दिया गया। हरजीत कौर ने बताया कि उन्हें खाने में ठंडी रोटी और पनीर वाला बीफ दिया जाता था, जिसे उन्होंने खाने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके साथ ऐसा व्यवहार किया गया जैसे वे कोई अपराधी हों।

जानकारी के अनुसार, हरजीत कौर पिछले 33 साल से अमेरिका में अपने परिवार के साथ रह रही थीं, लेकिन आवश्यक दस्तावेज न होने के चलते अमेरिकी सरकार ने उन्हें भारत डिपोर्ट कर दिया। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से अमेरिका ने गैरकानूनी प्रवासियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है और लगातार भारतीयों समेत कई प्रवासियों को डिपोर्ट किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.