Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

बिहार: सीतामढ़ी में ब्रह्मर्षि सेना के पूर्व जिलाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, भड़के लोगों ने DSP की गाड़ी को तोड़ा, पुलिस को खदेड़ा

0

बिहार के सीतामढ़ी में ब्रह्मर्षि सेना के पूर्व जिला अध्यक्ष गणेश सिंह उर्फ मनोहर शर्मा की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात के बाद गांववालों का गुस्सा भड़क उठा. गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रखकर नेशनल हाईवे जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

घटना डुमरा थाना क्षेत्र के लगमा गांव की है. घटना की जानकारी मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आक्रोशित भीड़ ने उन्हें खदेड़ दिया. हालात इतने बिगड़ गए कि प्रदर्शनकारियों ने सदर डीएसपी के वाहन में तोड़फोड़ कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया. मौके पर तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और पुलिस बल की अतिरिक्त टुकड़ियां तैनात की गई हैं.

आक्रोशित लोगों ने जाम की सड़क

स्थानीय लोगों का आरोप है कि मृतक गणेश शर्मा ने लंबे समय से अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की थी. बावजूद इसके, पुलिस ने उनकी शिकायतों को नजरअंदाज कर दिया. लोगों का कहना है कि प्रशासन की लापरवाही के कारण इतनी बड़ी घटना घटित हुई है. ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते पुलिस ने सुरक्षा की व्यवस्था की होती तो गणेश शर्मा की जान बच सकती थी. मौके पर पहुंचे अधिकारियों को भी लोगों ने खरी-खोटी सुनाई और शव के साथ घंटों हाईवे जाम कर रखा.

दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग

ब्रह्मर्षि सेना के जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार ने कहा कि गणेश शर्मा संगठन के लिए हमेशा संघर्षशील रहे और उनकी हत्या साजिश के तहत की गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन की लापरवाही ने अपराधियों के हौसले बुलंद कर दिए हैं. वहीं, पूर्व विधायक सुनील कुशवाहा ने भी घटना की कड़ी निंदा की. साथ ही दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सुरक्षा व मुआवजे की मांग की.

घटना के बाद से लगमा गांव और आसपास का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है. इलाके में पुलिस बल तैनात है. अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं. पुलिस ने कहा है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.