Logo
ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
Header Ad

मानवाधिकार आयोग में पहुंचा नगर निगम दफ्तरों की खस्ता हालत का मामला, मांगी गई है रिपोर्ट

0

लुधियाना : नगर निगम दफ्तरों की खस्ता हालत का मामला मानवाधिकार आयोग में पहुंच गया है। यहां बताना उचित होगा कि नगर निगम के माता रानी चौक स्थित जोन ए व गिल रोड स्थित जोन सी के ऑफिस की हालत काफी खस्ता है। इसका सबूत पिछले दिनों भारी बारिश के मौसम में देखने को मिला, जहां छतों से पानी टपकने लगा और मुलाजिमों का ऑफिस में बैठना मुश्किल हो गया। यहां तक कि रिकार्ड और कम्पयुटर खराब होने की शिकायत सामने आई। इसके मद्देनजर जहां सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर द्वारा एडिशनल कमिश्नर व जोनल कमिश्नर के साथ साइट विजिट करने के साथ ही नगर निगम दफ्तरों की खस्ता हालत में सुधार लाने का काम जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं यह मामला मानवाधिकार आयोग में पहुंच गया है। जहां की गई शिकायत में नगर निगम दफ्तरों की खस्ता हालत की वजह से मुलाजिमों के साथ साथ वहां आने वाली पब्लिक को जान-माल का नुकसान होने की आशंका प्रकट की गई है। इसके आधार पर मानवाधिकार आयोग द्वारा कमिश्नर को 31 अक्टूबर को होने वाली सुनवाई के दौरान रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए गए हैं।

रेनोवेशन का एस्टीमेट बनाने वाले बी एंड आर ब्रांच के अफसरों की खुली पोल

नगर निगम दफ्तरों की खस्ता हालत के चलते बी एंड आर ब्रांच के उन अफसरों की पोल खुल गई है, जिन्होंने कुछ समय पहले जोन ए व जोन सी आफिस की रेनोवेशन का एस्टीमेट बनाया था। इसके चलते ठेकेदारों को पेंट, पत्थर, शीशे, दरवाजे, पी.वी.सी पैनल, लाइटिंग लगाने के बदले लाखों की पेमेंट रिलीज कर दी गई। लेकिन छत्तों की हालत में सुधार लगाने की दिशा में किसी ने ध्यान नही दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.