Logo
ब्रेकिंग
बैतूल जिला बना भूकंप का केंद्र, मुलताई और पांढुर्णा में महसूस हुए तेज झटके बैतूल मोहदा के खेरा में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 25 घायल, एक बुजुर्ग की ... बैतूल के बर्राढाना गांव में भीषण आग: 15 से अधिक मकान जले, 90% गांव तबाह पांचवीं,आठवीं फेल के लिए राहत की खबर,1 जून से होगी परीक्षा लल्ली और शिवाजी चौक को बड़े शहरों की तरह बनाए।कलेक्टर ने प्रस्ताव बनाने को कहा बेजुबान के लिए इंसानियत: झुलसे बंदर को युवकों ने गोद में बैठाकर 35 किमी दूर पहुंचाया अस्पताल बैतूल के छात्रों का कमाल: गुंजन देशमुख 10वीं में 5वें स्थान पर, ऋतुजा देशपांडे 12वीं गणित में 7वीं र... बैतूल: शराब दुकानों के टेंडर में लापरवाही, जिला आबकारी अधिकारी अंशुमन सिंह चिढ़ार निलंबित बैतूल जिले की नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त VIDEO :Fire 🔥 on highway बैतूल भोपाल हाइवे पर ट्राला पलटा,लगी आग
Header Ad

विवादित वीडियो से डगमगाई MP के डांसिंग कॉप रणजीत की छवि, ट्रैफिक विभाग ने किया लाइन अटैच

0

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के मशहूर डांसिंग कॉप हेड कांस्टेबल रणजीत सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका डांस या ट्रैफिक मैनेजमेंट नहीं, बल्कि एक विवादित सोशल मीडिया वीडियो है। एक युवती द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में रणजीत सिंह पर उसे इंदौर बुलाने और होटल में ठहराने की पेशकश करने का आरोप लगाया गया है।

वीडियो वायरल होने के बाद मामला तेजी से तूल पकड़ने लगा। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए रणजीत सिंह ने भी एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने स्वीकार किया कि यह बात उन्होंने मजाक में कही थी। हालांकि वायरल वीडियो और उनकी सार्वजनिक छवि को ध्यान में रखते हुए इंदौर ट्रैफिक विभाग ने कड़ा रुख अपनाया। विभाग ने रणजीत सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

यह जांच क्राइम ब्रांच की एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया को सौंपी गई है। विभागीय जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर रणजीत सिंह के खिलाफ आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। रणजीत सिंह, जो अपने ट्रैफिक कंट्रोल के अनोखे डांसिंग स्टाइल की वजह से पूरे देश में चर्चित हुए थे, अब एक नई तरह की चुनौती का सामना कर रहे हैं। विभाग और आमजन में उनकी छवि पर इस प्रकरण का क्या असर पड़ेगा, यह जांच और उसके निष्कर्ष के बाद ही स्पष्ट होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.