Logo
ब्रेकिंग
एयरफोर्स में चयनित मोहित की जीजा और चेचेरे भाईयों ने कर दी हत्या, जमीन हड़पने की लालच, पुरानी रंजिश ... महदगांव के फोटोग्राफर युवक की सड़क हादसे में मौत, पेट्रोल लेने जाते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर बैतूल: पांच मंदिरों में चोरी के आरोपी का हुलिया जारी, माता की चुनरी ओढ़कर वारदात करता आया नजर; पहचान... बैतूल में NSUI का प्रदर्शन: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका, राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार ... दो दिन पहले पानी में मिली लाश निकली हत्या: अवैध संबंधों के विवाद में गमछे से गला घोंटकर युवक की हत्य... बैतूल: अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए नागपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन 3 अगस्त को चलेगी, बैतूल में तड़... वन क्षेत्र में अवैध कटाई और वन्यजीव का आवास नष्ट करने वाले 3 आरोपी गए जेल, वन विभाग ने 98.63 हजार रु... कल से हड़ताल पर रहेंगे जिले के 475 पटवारी, राजस्व सेवाएं होंगी प्रभावित बैतूल: एक ही रात में पांच मंदिरों में चोरी से सनसनी, घरों के दरवाजे बाहर से लॉक कर वारदात; सीसीटीवी ... बेटी को देखकर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर; खेड़ी के पास अज्ञात ट्रक ने आल्टो को ...
Header Ad

मंत्री विजय शाह फिर विवादों से घिरे! अब कमिश्नर को दे डाली धमकी

0

रतलाम: मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने रतलाम निगम के कमिश्नर को धमकी दी है। बता दें कि इससे पहले भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच उन्होंने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित बयान दिया था जिसकों लेकर सुप्रीम कोर्ट से फटकार लगी थी।

पौधारोपण को लेकर मंत्री ने कह दी अनोखी बात

विवादों से घिरे मंत्री विजय शाह ने रतलाम निगम के कमिश्नर से कहा, आयुक्त साहब! जब तक पौधे की सांस चलेगी, आपकी सांस चलेगी। यह सुनते ही निगम कमिश्नर अनिल भाना ने कहा, साहब! पौधे से ही सबकी सांस चलती है। रुकेगी तो सबकी रुकेगी।

दरअसल, विजय शाह रतलाम के प्रभारी हैं। 22 सितंबर से कालिका मंदिर परिसर में मेला शुरू होगा। इसी सिलसिले में मंत्री बुधवार को रतलाम दौरे पर थे। मंदिर में दर्शन कर उन्होंने परिसर में झाड़ू लगाया। फिर पौधरोपण किया। इसी दौरन उन्होंने रतलाम निगम के कमिश्नर को चेतावनी भरे लहजे में ये बाद कह दी। हालांकि निगम कमिश्नर ने भी तुरंत जवाब दे दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.