Logo
ब्रेकिंग
Bihar Flood News: बिहार के 12 जिलों में बाढ़ से हाहाकार, भागलपुर में NH-80 पर 2 फीट पानी; 5 दिनों से... ब्रिक्स समिट 2026 को लेकर दिल्ली पुलिस का ट्रैफिक प्लान: सेंट्रल दिल्ली में सुबह 9:30 से रात 9:30 तक... Bijnor News: BRICS सम्मेलन में छाई बिजनौर की ‘विदुर हर्बल टी’, 1 लाख के लोन से खड़ा किया 12 करोड़ का... Delhi BRICS Summit: 18वें ब्रिक्स सम्मेलन में दिखा पीएम मोदी का जलवा, बिजनेस फोरम के बाद विदेशी प्रत... Bareilly Crime News: युवती को मस्जिद ले जाकर जबरन पढ़वाया कलमा, विरोध पर पीटा; अब तेजाब फेंकने की धम... Sergio Gor Visit: मणिपुर और दार्जिलिंग की प्राकृतिक सुंदरता के मुरीद हुए अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर,... Global Crude Oil Crisis: होर्मुज संकट के बीच सऊदी की प्रमुख पाइपलाइन पर हमला, हूतियों ने मायून द्वीप... BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF...
Header Ad

खेत में पानी पीते समय युवक के मुंह में घुस गईं मधुमक्खियां, जबड़े-जीभ में मारा डंक, मौत

0

उत्तर प्रदेश के जालौन में युवक पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया. इस हमले में युवक बुरी तरह से घायल हो गया. युवक का मुंह सूज गया. युवक के परिवार वाले उसे तत्काल समुदायिक स्वास्थय केंद्र (सीएचसी) से ले गए, जहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. जिला अस्पताल ले जाते समय युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया.

ये दुखद घटना जालौन जिले के कदौरा थाना क्षेत्र के पथरेहटा गांव की बताई जा रही है. मृतक युवक की पहचान लक्ष्मण सिंह (32 वर्षीय) के रुप में की गई है. युवक पर खेत में मधुमक्खियों के झुंड ने हमला किया. युवक अपने खेत में पानी भर रहा था, तभी उसे प्यास महसूस हुई. फिर उसने पानी पीने के लिए जैसे ही मुंह खोला मधुमक्खियों के झुंड ने उसके जीभ और तालू पर काट लिया.

परिवार वालों पर दुखों का पहाड़ टूटा

मधुमक्खियों के काटने से युवक का मुंह सूज गया. उसकी हालत बिगड़ गई. परिवार वाले उसे इलाज के लिए सीएचसी लेकर भागे, जहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. जिला अस्पताल ले जाते समय युवक की रास्ते में मौत हो गई. मृतक के परिवार वालों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. सभी का रो-रोकर बुरा है. मृतक युवक के परिवार में उसकी पत्नी और दो बच्चे हैं.

खेती कर पालता था परिवार का पेट

मृतक युवक एक दो एकड़ में खेती करके अपने परिवार का पेट पालता था. सीएचसी के एक अधिकारी ने बताया कि युवक को गंभीर हालत में सीएचसी लाया गया था. उसकी जीभ में मधुमक्खियों के डंक फंसे थे. उसकी हालत गंभीर थी. उपचार के बाद उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था. वहीं एसओ बताया कि जहरीले कीडों के काटने से युवक की मौत हुई है. शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.