Logo
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल... Punjab Politics: पंजाब में नशे के खिलाफ BJP का आर-पार का संग्राम; 4 कोनों से शुरू होंगी यात्राएं, जा...
Header Ad

बॉयफ्रेंड से शादी के बाद बोली दुल्हन- ये तो मेरा भाई है, पुराने पति संग रहना चाहती हूं, मुझे जबरन…

0

उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक सप्ताह पहले ही एक शख्स ने अपनी पत्नी की शादी उसके बॉयफ्रेंड से करवा दी थी. मगर अब इस कहानी में नया ट्विस्ट आया है. पत्नी ने कहा कि पति ने जबरन उसकी शादी करवा दी. जिससे शादी करवाई है, वो उसका प्रेमी नहीं बल्कि भाई है.

दरअसल, पति ने पहले दावा किया कि उसकी पत्नी का शादी से पहले से ही एक युवक संग अफेयर था. शादी के बाद भी वो उससे संपर्क में थी. मैं भी नीले ड्रम में पैक नहीं होना चाहता. इसलिए पत्नी की शादी मैंने उसके प्रेमी से करवा दी. अब पत्नी ने कहा- मैं तो पति से ही प्यार करती हूं. मेरा कोई बॉयफ्रेंड नहीं है. मेरे पति ने जबरन मेरी शादी मेरे भाई से करवा दी. पति ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उसका खुद किसी और महिला से अफेयर है.

युवती और उसके नए दूल्हे ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप भी लगाए हैं. बोले- पुलिस ने भी मेरे पति का ही साथ दिया. जबकि, मैं उन्हें कहती रही कि ये मेरा भाई है, इससे मैं शादी नहीं करना चाहती.

मामला कमरौली थाना क्षेत्र के दीना का पुरवा सिदुरवा गांव का है. यहां रहने वाले शिव शंकर प्रजापति की शादी 2 मार्च 2025 को उसी थाना क्षेत्र के रानीगंज उत्तर गांव की रहने वाली उमा प्रजापति से हुई थी. शादी के बाद उमा प्रजापति अपने ससुराल आई. पति का कहना था कि वह शादी के बाद भी उसकी पत्नी अपने पूर्व प्रेमी को भूली नहीं. इसके बाद पति इस रिश्ते से खुद अलग हो गया. उसने कहा कि उसने अपनी पत्नी की शादी उसके पूर्व प्रेमी से करवा दी. पति ने ये भी कहा कि हाल-फिलहाल जिस तरह की खबरें पत्नियों को लेकर आई हैं, उससे वह डर गया और उसने पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा दी.

पत्नी ने पुलिस पर लगाया आरोप

पत्नी उमा प्रजापति ने पति और पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा- जिसको मेरा प्रेमी बताया जा रहा है वो मेरा भाई है. मेरे पति और पुलिस ने मिलकर जबरन शादी करवा दी है. अब ये मामला पलट गया है. पत्नी ने कहा कि वह अपने पति के साथ रहना चाहती है, लेकिन पति का किसी दूसरी लड़की से संबंध है.

कथित प्रेमी ने भी लगाया आरोप

महिला के कथित प्रेमी विशाल ने बताया की पुलिस वाले जबरन उसको उठकर ले गए. इस दौरान जबरन उसकी शादी करवा दी गई. विशाल का ये भी कहना है कि पुलिस वालों ने उसके साथ मारपीट भी की है.

पुलिस ने दी मामले में ये सफाई

इस मामले में थाना प्रभारी मुकेश ने बताया- लड़की ने अपने खुशी से अपने प्रेमी के साथ शादी की है. उसने इसको लेकर हलफनामा भी दिया है. अब वह जो भी आरोप लगा रही है, वह सरासर गलत हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.