Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

13 दिन पहले मनाई थी एनिवर्सरी, दो दिन बाद था बेटे का बर्थडे… एक हादसे ने उजाड़ दी नवजोत सिंह के परिवार की खुशियां

0

दिल्ली के धौला कुआं में रविवार को सड़क हादसे में वित्त मंत्रालय में कार्यरत डिप्टी डायरेक्टर नवजोत सिंह की मौत के बाद उनके घर में मातम पसर गया है. गुरुद्वारा से लौटते समय BMW ने उनकी बाइक को टक्कर मारी और एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया. नवजोत सिंह की पत्नी घायल हैं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. इस मामले में कई सवाल भी उठ रहे हैं और ये मामला तूल पकड़ता जा रहा है.

नवजोत की 21 साल पहले संदीप कौर से शादी हुई थी. 2 सितंबर को ही दोनों की शादी की सालगिराह थी और दोनों ने अपने बेटे के साथ मिलकर सालगिरह मनाई थी, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि 13 दिन बाद उनके परिवार की ये खुशियां मातम में बदल जाएंगी. 16 सितंबर को नवजोत सिंह और संदीप कौर के इकलौते बेटे नवनूर सिंह का बर्थडे भी है, लेकिन इससे पहले ही उनके घर में इतना बड़ा हादसा हो गया.

19 किलोमीटर दूर न्यू लाइफ अस्पताल

इस मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. नवनूर सिंह ने कहा कि उनके पिता को घटनास्थल से 19 किलोमीटर दूर न्यू लाइफ अस्पताल ले जाया गया, जबकि पास में एम्स और सफदरजंग अस्पताल भी था. ऐसे में परिजन का कहना है कि अगर नवजोत सिंह को नजदीकी अस्पताल ले जाया जाता तो उनकी जान बच सकती थी. नवजोत सिंह की पत्नी संदीप कौर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि वह बार-बार नजदीकी अस्पताल ले जाने के लिए कह भी रही थीं, लेकिन उनकी नहीं सुनी गई.

महिला ने ही बताया था अस्पताल का रास्ता

ये घटना रविवार की बताई जा रही है. जब नवजोत सिंह अपनी पत्नी के साथ बाइक पर गुरुद्वारा से लौट रहे थे. तभी एक BMW ने उन्हें टक्कर मार दी थी. BMW एक महिला चला रही थी. आरोप है कि वही महिला उस गाड़ी वाले को रास्ता बताकर दूर के अस्पताल ले गई. इसके साथ ही ये भी दावा किया जा रहा है कि आरोपी महिला जिस अस्पताल में नवजोत सिंह और उनकी पत्नी को इलाज के लेकर गई थी. वह अस्पताल भी उस महिला का ही है, जिसे अब पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

‘मेरे बेटे के साथ बहुत नाइंसाफी हुई’

नवजोत की मां का रो-रोकर बुरा हाल है. उन्होंने कहा कि मेरे बेटे के साथ बहुत नाइंसाफी हुई है. मेरी बहू को भी बहुत ज्यादा चोट लगी है. वह अस्पताल में ही है. उस अस्पताल में न कोई इलाज था और न कोई सुविधा थी. इसके साथ ही परिजन का ये भी आरोप है कि उन्हें छोटे अस्पताल जानबूझकर ले जाया गया, जिससे की घटना को दबाया जा सके. उन्होंने इस घटना को एक सोची-समझी साजिश बताया.

Leave A Reply

Your email address will not be published.