Logo
ब्रेकिंग
सिविल जज बनने के बाद भी नहीं डिगा वैराग्य का संकल्प, प्रखरश्री ने चुना मोक्ष का मार्ग बैतूल बनेगा खेलो का हब, कुकरु को मिनी शिमला बनाने की तैयारी,हेमंत खंडेलवाल के प्रयास रंग लाए, मिली 4... जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा का संदेश लेकर आगे बढ़ा रक्तदान अभियान, सनातनी विनोद कुमार बिंदल के मंदिर... सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल बना बैतूल का नंबर 1 को-एड डे स्कूल, एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 202... बैतूल में SevaMitra की शुरुआत, अब घर बैठे बुक करें होम सर्विस फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज...
Seva Mitra
Header Ad

झारखंड में 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश, दो लोगों की मौत… 24 जिलों में येलो अलर्ट

0

झारखंड की राजधानी रांची में पिछले लगभग 20 घंटे से लगातार बारिश हो रही है. बारिश के कारण राजधानी रांची की सड़के और कई मोहल्लों की गलियां, पूरी तरह जलमग्न हो गयी है. राजधानी के कई सड़कों पर इस कदर जलजमाव हुआ है मानो गाड़ियां सड़क के बजाय तालाब में चल रही हो. लगातार हो रही बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त है. बारिश के चलते सभी सिस्टम फेल हो गए हैं. मुहल्लों में लोगों को घुटने भर पानी से होकर गुजराना पड़ रहा है.

आने वाले चार से पांच दिनों में भी यह शिलशिला जारी रहने के आसार है. मौसम विज्ञान केंद्र ,रांची के द्वारा पूरे राज्य में अगले चार से लेकर पांच दिनों तक भारी बारिश की आशंका जताई है. इसके लिए राज्य के 18 जिलों के लिए येलो अलर्ट और अन्य 6 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही प्रसाशन ने तेज बारिश के दौरान होने वाली व्रजपात को लेकर, विभाग ने आम लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दिया दी गई है.

इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 15 सितंबर यानी आज के लिए रांची, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पलामू, लातेहार, गढ़वा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, देवघर, पाकुड़, गोड्डा, हज़ारीबाग, चतरा, कोडरमा, खूंटी, और रामगढ़ जिलों को लिए येलो और बोकारो, गिरिडीह, देवघर, दुमका, धनबाद जामताड़ा जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

बिजली गिरने से दो लोगों की मौत

तेज बारिश के दौरान होने वाली व्रजपात को लेकर विभाग के द्वारा आम लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दिया जा रहा है. रविवार की देर शाम राजधानी रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र अंतर्गत, हेसलपिरी गांव में व्रजपात की चपेट में आने से गांव के दो व्यक्तियों की मौत हो गई. मृतक की पहचान बाल गोविंद महतो और उदयनाथ महतो के रूप में की गई है. घटना उस वक्त हुई जब दोनों ग्रामीण अपनी मवेशी को लेकर घर लौट रहे थे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.