Logo
ब्रेकिंग
13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित बैतूल के लिए गर्व का क्षण — मोहन नागर को मिलेगा पद्मश्री सम्मान बैतूल में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो ने भूतपूर्व सैनिक और भतीजे को मारी टक्कर, दोनों की हालत गंभीर,... डेढ़ करोड़ के छात्रवृत्ति घोटाले का तीसरा आरोपी प्रकाश बंजारे गिरफ्तार, दो पहले ही पकड़े जा चुके भैंसदेही में बड़ा हादसा: स्कूल बस और तूफान की टक्कर में छात्रा की मौत, 11 बच्चे घायल
Header Ad

बादल छाए रहेंगे, लेकिन बरसेंगे नहीं…. दिल्ली में 5 दिन कैसा रहेगा मौसम; UP-बिहार में IMD का अलर्ट

0

देश के अलग-अलग भागों में इस बार अच्छी मानसूनी बरसात देखने को मिली है. पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में बारिश ने भारी तबाही मचाई है. पंजाब में भी बारिश से बड़े पैमाने पर तबाही मची है. देश की राजधानी दिल्ली में भी इस मानसून सीजन में अभी तक अच्छी बारिश देखने को मिली है. हालांकि दिल्ली में अभी बारिश रुकी हुई है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिनों तक दिल्ली में बादल तो छाए रहेंगे, लेकिन बारिश नहीं होगी.

यूपी के 16 जिलों में बरसेंगे बदरा

यूपी में मानसून फिर सक्रिय होता दिख रहा है. करीब 16 जिलों में आज बारिश हो सकती है. यूपी में दो दिन तक मानसूनी बरसात देखने को मिलेगी. पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट है. कल पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.

इन राज्यों में तेज बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में 14 सितंबर तक तेज बारिश देखने को मिल सकती है. झारखंड में आज भारी बारिश हो सकती है. छत्तीसगढ़ में 14 सितंबर तक तेज बारिश हो सकती है. ओडिशा में आज और कल भारी बारिश की संभावना है. महाराष्ट्र में 13 से 16 सितंबर तक बारिश तीव्र हो सकती है. 13 सितंबर को मराठवाड़ा में और 14 सितंबर को कोकण-गोवा और मध्य महाराष्ट्र में बहुत भारी बारिश संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है. गुजरात क्षेत्र में भी 14 से 16 सितंबर तक बारिश देखने को मिल सकती है.

पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 13 सितंबर को भारी बारिश

अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, असम और मेघालय में 12-16 सितंबर के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 13 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है. तमिलनाडु में आज भारी बारिश हो सकती है. आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और रायलसीमा में अगले पांच बारिश का पूर्वानुमान है.

13 और 14 सितंबर को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश हो सकती है. उत्तराखंड में 12 से 15 सितंबर तक बारिश देखने को मिल सकती है.

दिल्ली में उमस ने भी लोगों को परेशान कर रखा है. दिल्ली में आज दिन के समय तेज सतही हवाएं चल सकती हैं. दिल्ली में 16 सितंबर तक बारिश ही कोई संभावना नजर नहीं आ रही है. आसमान में बादलों का डेरा रहेगा. इस दौरान धूप भी रहेगी. साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी होती नजर आएगी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.