Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

MP में की राजनीति में ‘जीजा जी’ की एंट्री! सुनते ही शरमा गए CM मोहन, फिर दिया 50,000 का नकद इनाम

0

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजनीति में मामा के बाद जीजा जी की एंट्री हो चुकी है। चौंकिए मत…जैसे शिवराज सिंह चौहान को प्रदेश की जनता प्यार से मामा कहकर बुलाती है, ठीक वैसे ही सीएम डॉ मोहन यादव को जीजा के नए रिश्ते से बुलाया गया है। ये किया है लोकगायिका राखी द्विवेदी ने। उन्होंने एक जनसभा में सीएम डॉ. मोहन यादव को संबोधित करते हुए एक गीत गाया। ‘दिलदारों में दिलदार…मोहन जीजा जी हमार’ । गीत की एक पंक्ति में आया ये शब्द ‘मोहन जीजा जी हमार’ सुनकर वहां मौजूद सब लोग हैरान हो गए, वहीं सीएम साहब तो शरमा ही गए, लेकिन बाद में उन्होंने आभार स्वरूप गायिका को 50,000 रुपए का इनाम दे दिया।

दरअसल, रीवा जिले के देवतालाब में एक जनसभा का आयोजन किया गया था। जहां सीएम मोहन यादव जनसभा को संबोधन करने पहुंचे थे। इसी सभा में लोक गायिका राखी द्विवेदी भी शामिल थी। जैसे ही उनके हाथ में माइक आया उन्होंने भरी सभा में गीत गाकर हर किसी का दिल मोह लिया।

सीएम मोहन ने दिया इनाम

जैसे ही लोक गायिका राखी द्विवेदी ने मंच से सीएम को संबोधित किया और एक गाने के लिए इजाजत मांगी। जैसे ही सीएम ने हां कहा राखी ने गाना शुरु किया। गीत के बोल सुनते ही पहले तो सीएम मोहन शरमा गए, उन्होंने अपना चेहरा हाथों से ढक लिया। लेकिन पूरा गीत सुनकर वे खुश हो गए।

सीएम ने लोकगायिका को दिया इनाम

लोक गायिका राखी के इस गीत को सुनकर सीएम मोहन यादव इतने खुश हो गए कि वो खुद को रोक नहीं पाए। जैसे ही गीत पूरा हुआ, उन्होंने राखी द्विवेदी को 50, 000 रुपए का नकद इनाम भी दे दिए। यही नहीं उन्होंने लोक गायिका की तारीफ भी की, उन्होंने कहा कि, विंध्य की मिट्टी और यहां की लोक संस्कृति उनका गर्व है। जनता का यह अपनापन उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान है।’

सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा गाना

सीएम मोहन यादव के लिए गाया लोक गायिका राखी द्विवेदी का ये गाना सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस गीत के बोल सुनकर यूजर्स का कहना है कि अब मामा नहीं, ‘जीजाजी’ चलेगा। इतना ही नहीं एक यूजर ने लिखा एमपी को एक नया रिश्तेदार मिल गया। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि जीजा जी छा गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.