Logo
ब्रेकिंग
शनिवार बैतूल आयेंगे सीएम मोहन यादव,सुरभि खण्डेलवाल को अर्पित करेंगे श्रद्धा सुमन India Heatwave Alert: कई राज्यों में 40°C पार, IMD की बड़ी चेतावनी चार साल की जैनब ने रखा रोजा। आत्मसंयम,सब्र,अनुशासन का दिया संदेश धुरंधर का दूसरा वर्जन इसी महीने होगा रिलीज, रणवीर नजर आएंगे अंडर कव्हर एजेंट सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र...
Header Ad

खंडवा में दर्दनाक हादसा: ईंट फैक्ट्री में काम करते समय 12 फीट ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत

0

खंडवा: मध्य प्रदेश के खंडवा में 12 फिट की ऊंचाई से गिरे युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना जिले के मुंदी थाना क्षेत्र के  ग्राम धारकवाड़ी की बताई जा रही है।शनिवार को गांव के बाहर ईंट बनाने वाले प्लांट पर काम कर रहे मजदूर की ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई। साथ में काम कर रहे साथी लोग मजदूर को लेकर मुंदी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचे। जहाँ डॉक्टर ने जांच कर मृत घोषित कर दिया।

मामले की जानकारी लगते ही मुंदी थाने के एसआई उमेश लाखरे और आरक्षक नरेंद्र यादव अस्पताल पहुँचे। और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।  पुलिस के मुताबिक मृतक ज्ञानेंद्र पिता भारत सिंग रघुवंशी (24)  निवासी ग्राम बरबसपुर जिला उमरिया शनिवार को ग्राम धारकवाड़ी में परमहंस कंपनी में ईंट बनाने की  फेक्ट्री में कार्य कर रहा था।

इस बीच ज्ञानेंद्र कार्य करने के लिए ब्रेसिंग का सहारा लेकर ऊपर चढ़े  तभी लगभग 12 फिट ऊँचाई से वह नीचे गिर कर घायल हो गया। उसके साथ में काम कर रहे दूसरे साथियों ने उसकी आवाज सुनी तो वह भी नीचे आए और कंपनी के वाहन से घायल ज्ञानेंद्र को मुंदी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुँचे। जहाँ डॉक्टर ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। इधर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर मामले को जांच में लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.