Logo
ब्रेकिंग
दिल्ली पेलेट गन मामले में पहली FIR दर्ज: राहुल गांधी के 8 घंटे धरने के बाद BNS 118 व 125 में केस पेलेट गन मामले में FIR की मांग पर संसद मार्ग थाने में धरने पर बैठे राहुल गांधी, BJP का पलटवार मसूरी-कैंपटी रोड पर भूस्खलन का कहर: सांझा दरबार के पास मकान और दुकान पूरी तरह ध्वस्त दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन: 2,011 फैक्ट्रियों की जांच, 33 पर क्लोजर ऑर्डर और 44 पर लगा भारी जु... 'प्रति व्यक्ति आय में भारत बांग्लादेश से भी पिछड़ा': अरविंद केजरीवाल का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला 26/11 मुंबई हमला: हाफिज सईद और लखवी समेत 6 भगोड़ों पर चलेगा इन-एब्सेंटिया ट्रायल, MHA ने इंटरपोल से ... सहारनपुर में व्यक्ति की चोटी काटकर की मारपीट: फसल पर चलाया ट्रैक्टर, SSP ऑफिस पहुंचे ब्राह्मण समाज क... नासिक में गिट्टी उतारते समय धंसी सड़क: 10 से 12 फीट गहरे गड्ढे में गिरा डंपर, बाल-बाल बचे लोग NEET-NET विवाद के बाद NTA में बड़ा सुधार: 4 चरणों की स्क्रीनिंग से चुने जाएंगे नए सब्जेक्ट एक्सपर्ट दिल्ली मास्टर प्लान-2047: 100 मंजिल तक की इमारतों और आधुनिक सुविधाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर
Header Ad

पंजाब के लिए खतरा! पौंग डैम में फिर बढ़ा पानी, चपेट में आ सकते हैं कई गांव

0

हाजीपुर : हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण पौंग बांध में पानी का स्तर फिर से खतरे के निशान को पर करते हुए 1394.47 फीट तक पहुंचने पर भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के अधिकारियों ने बांध से अतिरिक्त पानी छोड़ने का फैसला लिया है। इस कदम से ब्यास दरिया के किनारे बसे पंजाब के कई गांवों में फिर से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

प्राप्त जानकरी के अनुसार बी.बी.एम.बी.प्रबंधको ने आज एक पत्र जारी करके डैम की सुरक्षा को देखते हुए पौंग डैम से जलस्तर कम करने के लिए पानी अधिक छोड़ना आज से शुरू कर दिया है ׀ आज पौंग बांध से टर्बाइनों और स्पिलवे गेटों के माध्यम से कुल 99985 क्यूसेक पानी शाह नहर बैराज में छोड़ा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शाम 7 बजे पौंग डैम झील में पानी की आवक 107517 क्यूसेक नोट की गई और डैम का जलस्तर 1394.47 फीट दर्ज किया गया । मिली जानकारी के अनुसार, शाह नहर बैराज से 88485 क्यूसेक पानी ब्यास दरिया में और 11500 क्यूसेक पानी मुकेरियां हायडल नहर में छोड़ा जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.