Logo
ब्रेकिंग
लुधियाना में हैवान बना पति: मामूली विवाद में चुन्नी से गला घोंटकर पत्नी की हत्या, 4 साल के बेटे को छ... गोल्ड में मोटा मुनाफा देने का झांसा: लुधियाना में दो कारोबारियों से 1.66 करोड़ की धोखाधड़ी, पुलिस की... लुधियाना: गोयल अस्पताल के पास रास्ता रोककर युवक से लूटी सोने की चेन, बिना नंबर वाली स्प्लेंडर से आए ... लुधियाना में बड़े टैक्स फ्रॉड और जाली दस्तावेजों के गिरोह का भंडाफोड़, 2 मुख्य आरोपियों पर FIR सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव: जालंधर सराफा बाजार में 24 व 22 कैरेट सोने और चांदी के नए भाव जा... सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव: जालंधर सराफा बाजार में 24 व 22 कैरेट सोने और चांदी के नए भाव जा... महंगाई भत्ते पर हाईकोर्ट का बड़ा कदम: मुख्य सचिव भी बने पक्षकार, 27 अक्टूबर को तय होगी DA की दिशा पंजाब में भारी बारिश की चेतावनी: चंडीगढ़-मोहाली में बादलों का डेरा, उमस के बीच राहत की उम्मीद फरीदाबाद में हैवानियत: बुजुर्ग से शादी का विरोध करने पर महिला पर डाला खौलता पानी, दंपती गिरफ्तार महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से बड़ी खुशखबरी: 27 अक्टूबर से हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए सीधी फ्लाइ...
Header Ad

पंजाब में फिर IMD का Red Alert, जानें अपने शहर के मौसम का हाल…

0

चंडीगढ़: पंजाब में लगातार हो रही बारिश को लेकर भारतीय मौसम विभाग (IMD) चंडीगढ़ यूनिट ने एक बार फिर अलर्ट जारी किया है। विभाग ने आज भी राज्य के कई जिलों में ‘बहुत भारी बारिश’ की संभावना जताई है और रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार 3 सितंबर को पठानकोट और गुरदासपुर जिले ऑरेंज अलर्ट पर रहेंगे। इसके अलावा अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, होशियारपुर, जालंधर, नवांशहर, लुधियाना, रूपनगर, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। IMD ने लोगों से अपील की है कि वे बारिश के दौरान नदी-नालों के पास जाने से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। प्रशासन को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

उधर, पंजाब सरकार ने राज्य को आपदा प्रभावित घोषित कर दिया है। दरअसल, लगातार हो रही बारिश और बाढ़ को देखते हुए राज्य के सभी 23 जिलों में बाढ़ और 1200 से अधिक गांव प्रभावित हुए है। जारी हुई जानकारी के अनुसार सबसे ज्यादा असर जिला गुरदासपुर, अमृतसर, बरनाला और होशियारपुर के गांवों पर पड़ा है। इसके साथ ही पौंग डैम और रणजीत सागर डैम के साथ-साथ भाखड़ा डैम ने पंजाब सरकार और बी.बी.एम.बी. की चिंता बढ़ा दी है। पहले से ही खतरे के निशान के पास पहुंच चुकी सतलुज अब और अतिरिक्त पानी सहने की क्षमता नहीं रखती, लेकिन मंगलवार शाम को भाखड़ा डैम का जलस्तर 1677.29 फीट दर्ज किया गया, जिसके चलते भाखड़ा डैम के फ्लड गेट 5 से 7 फीट तक खोल दिए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.