Logo
ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
Header Ad

शाहरुख खान की बेटी सुहाना की बढ़ेंगी मुश्किलें? करोड़ों की इस डील को लेकर हो रही जांच

0

शाहरुख खान इस वक्त अपनी फिल्म के साथ ही बच्चों के करियर पर भी फोकस कर रहे हैं. जहां बेटे आर्यन का जल्द डायरेक्शन डेब्यू होगा. वहीं उनकी अपकमिंग फिल्म King से बेटी सुहाना खान भी थिएट्रिकल डेब्यू करने जा रही हैं. इसी बीच करोड़ों की डील को लेकर सुहाना खान की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है. कुछ समय पहले ही शाहरुख की लाडली ने अलीबाग में जमीन खरीदी थी. अब खबर आ रही है कि करोड़ों में हुई इस डील के लिए सुहाना खान ने अनुमति नहीं ली थी.

दरअसल सुहाना ने अलीबाग के थाल गांव में जमीन खरीदी थी. चर्चा थी कि करीब 12.91 करोड़ में यह जमीन खरीदी गई है. अब उसी गांव से जानकारी सामने आई है कि जो जमीन सरकार की तरफ से किसानों को खेती के लिए दी गई थी. उसे सुहाना खान ने बिना अनुमति के खरीद लिया है. यानी उन्होंने बिना परमिशन के ही अलीबाग में जमीन खरीदी है.

सुहाना की मुश्किलें क्यों बढ़ रही हैं?

सुहाना खान की यह डील काफी चर्चा में रही थी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुहाना खान ने तीन बहनों से जमीन खरीदी थी. जिनका नाम है- अंजलि, रेखा और प्रिया. कहा गया था कि उन्हें मां-बाप से जमीन विरासत में मिली थी. वहीं उन्होंने जमीन खरीदते वक्त 77.46 लाख की स्टैंप ड्यूटी भी दी थी. पर नई जानकारी से पता लगा कि सरकार ने किसानों को वो जमीन खेती के लिए दी थी. और सुहाना ने बिना परमिशन के वो डील की है. इतना ही नहीं, इस मामले की अब जांच चल रही है. वहीं अलीबाग तहसीलदार से एक निष्पक्ष रिपोर्ट मांगी गई है.

इस मामले में रेजिडेंट डिप्टी कलेक्टर संदेश ने आदेश दिया है. साथ ही सुहाना खान ने जो करोड़ों की डील की है, उसकी जल्द ही रिपोर्ट सामने आएगी. दरअसल जमीन खरीदते वक्त जो रजिस्टर्ड डॉक्यूमेंट्स बनाए गए, उसमें सुहाना खान को किसान दिखाया गया था. वहीं जिस नाम पर प्रॉपर्टी रजिस्टर हुई है, वो नाम है- Deja Vu Farm Pvt Ltd. इस कंपनी के डायरेक्टर और कोई नहीं, बल्कि गौरी खान की मां और भाभी हैं. हालांकि, यह उनकी अलीबाग में पहली प्रॉपर्टी थी. इसके बाद उन्होंने एक और इन्वेस्टमेंट किया था. एक्ट्रेस ने एक साल के अंदर दूसरी बार अलीबाग के बीच फ्रंट पर 10 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी भी खरीदी थी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.