Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

2 महिलाओं ने एक-दूसरे के बाल खींचे, जमीन पर पटका… जंग का मैदान बना अस्पताल, कमीशन के पैसों को लेकर हुआ विवाद

0

मध्य प्रदेश के मुरैना के जिला अस्पताल परिसर सोमवार को अखाड़े में तब्दील हो गया. जब दो महिलाएं अस्पताल में भिड़ गईं. बताया जा रहा है कि महिलाओं के बीच कमीशन के पैसे के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद दोनों महिलाओं के बीच झगड़े के बाद मारपीट शुरू हो गई. दोनों ने एक-दूसरे के बाल पकड़कर जमीन पर नीचे गिरा लिया.

बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल में कुछ महिलाएं गांव के भोले-भाले को बहला-फुसलाकर उनके मरीज को प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती करवाती हैं. इसकी एवज में वह महिलाएं लोगों से कमीशन के तौर पर पैसे लेती हैं. प्राइवेट अस्पतालों में मरीज शिफ्ट कराने का काम करने वाली दो महिलाओं के बीच सोमवार को जमकर झगड़ा हुआ. कमीशन के पैसों के बंटवारे को लेकर दोनों महिलाओं के बीच विवाद हुआ था.

एक-दूसरे पर लात-घूंसे तक बरसाए

दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि दोनों महिलाओं ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे तक बरसाने शुरू कर दिए. लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे दोनों महिलाएं एक-दूसरे के बाल खींचकर एक-दूसरे को पहले जमीन पर पटकती हैं. फिर दोनों के बीच जमकर मारपीट होती है. लोगों के बीच-बचाव करने के बावजूद दोनों महिलाएं एक-दूसरे को छोड़ने के लिए तैयार नहीं होती.

अफरा-तफरी का माहौल हो गया

वीडियो में दोनों महिलाओं के आसपास कई लोग नजर आ रहे हैं, जिन्होंने काफी मशक्कत के बाद दोनों को अलग किया, लेकिन इस दौरान काफी देर तक अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. लोगों की भीड़ दोनों महिलाओं की लड़ाई के दौरान इकट्ठा हो गई. तभी किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.