Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

गैस सिलेंडर के फटने से जली थी निक्की? फोर्टिस अस्पताल का मेमो आया सामने, कहानी ने फिर मारा यू-टर्न

0

ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में कई खुलासे विपिन के परिवार को लेकर हो रहे हैं. तो वहीं, कुछ खुलासे निक्की के परिवार को लेकर भी हो रहे हैं. अब एक ऐसा खुलासा हुआ है, जो जांच का विषय है. 21 अगस्त को शाम साढ़े पांच बजे जब निक्की को जलाया गया तब उसे फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया था. फोर्टिस अस्पताल की मेमो कॉपी के मुताबिक, यहां निक्की के जलने का कारण कुछ और ही बताया गया था.

मेमो में लिखा हुआ है- घर में गैस सिलेंडर फटने से मरीज बुरी तरह से जल गया है. अब पुलिस पता लगाने में जुटी है कि अस्पताल को गैस सिलेंडर फटने की जानकारी किसने दी? पुलिस अब अस्पताल के डॉक्टरों के बयान दर्ज करेगी. पुलिस जब मौके पर पहुंची थी वहां से गैस सिलेंडर फटने जैसी कोई बात का सबूत नहीं मिला था.

निक्की की बहन कंचन का कहना था कि ससुराल पक्ष से कोई भी अस्पताल नहीं गया था. वहीं, विपिन के परिवार का कहना है कि ससुराल वाले अस्पताल में मौजूद थे. अब कौन सही बोल रहा है और कौन गलत, इसकी भी जांच की जाएगी. साथ ही गैस सिलेंडर फटने वाली बात किसने दी अस्पताल को, इसकी भी जांच होगी.

वहीं दूसरी तरफ, विपिन की एक और गर्लफ्रेंड का राज खुला है. एक लड़की ने थाना जारचा में विपिन के खिलाफ केस दर्ज करवाया था. ये केस था मारपीट था. लड़की ने बताया था- विपिन से उसका अफेयर था. वो उससे शादी करने वाला था. मगर गर्लफ्रेंड को पता चल गया था कि विपिन तो पहले से ही शादीशुदा है. फिर विपिन ने उससे भी मारपीट की थी.

विपिन ने मानी अफेयर की बात

पुलिस पूछताछ में विपिन ने ये बात कबूल भी की है कि उसका उस लड़की से अफेयर था. जांच में पता चला कि गर्लफ्रेंड से शादी करने के चक्कर में उसने निक्की को रास्ते से हटाने की प्लानिंग बनाई थी. निक्की को एक बार विपिन ने करंट लगाकर मारने की कोशिश की थी. मगर तब वो बच गई थी. विपिन ने गिरफ्तारी से पहले ही अपने फोन की सारी हिस्ट्री डिलीट कर दी है. पुलिस ने उसके फोन को जांच के लिए भेजा है, ताकि पुराना डेटा रिकवर किया जा सके.

Leave A Reply

Your email address will not be published.