Logo
ब्रेकिंग
फोन नहीं उठाते सीईओ,मीडियाकर्मियों में नाराजगी,ज्ञापन सौंपा Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी...
Header Ad

मुख्तार अंसारी के बेटे उमर की बदली गई जेल, अब भाई अब्बास के साथ कासगंज में कटेंगे दिन

0

उत्तर प्रदेश की गाजीपुर जेल माफिया मुख्तार अंसारी के छोटे उमर अंसारी में बंद हैं. हालांकि अब उनकी जेल बदल दी गई है. शनिवार सुबह उमर अंसारी को कासगंज जेल में शिफ्ट कर दिया गया है. इस बदलाव के पीछे की वजह पुलिस ने सुरक्षा कारणों को बताया है. उमर फर्जी दस्तावेज मामले में जेल में बंद हैं. उमर को 4 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था तभी से वो जेल में बंद हैं.

उमर अंसारी को कोर्ट में नकली दस्तावेज पेश करने के आरोप में गिरफ्तार कर किया गया था. यह मामला उनके पिता मुख्तार अंसारी की जब्त की गई संपत्तियों को छुड़ाने के लिए दायर एक याचिका से जुड़ा हुआ है. उमर को शनिवार सुबह कासगंज जेल शिफ्ट कर दिया गया है.

कासगंज जेल में ही उमर के भाई अब्बास अंसारी भी बंद हैं. अब्बास अंसारी पर साल 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगा था. स मामले में उन्हें दोषी करार देते हुए एमपी-एमएलए कोर्ट ने 31 मई को 2 साल की सजा सुनाई थी. साथ ही 3 हजार का जुर्माना भी लगाया गया था. हालांकि हाल ही में हाईकोर्ट ने उन्हें राहत दी है.

किस मामले में जेल में बंद है उमर?

दरअसल गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अपने पिता की संपत्तियों के मामले में ही जेल में बंद हैं. उमर पर आरोप है कि उन्होंने अपनी मां अफशां अंसारी के नकली साइन करके जब्त की गई संपत्ति के फर्जी दस्तावेज तैयार किए हैं. इसी मामले में उनपर मोहम्मदाबाद थाने में मामला दर्ज किया गया था. उमर की मां और मुख्तार अंसारी की पत्नी पर भी पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था, जो लंबे समय से फरार चल रही हैं. अफशां खान पर करीब 13 मामले दर्ज हैं.

हार्ट अटैक से हुई थी मुख्तार अंसारी मौत

गैंगस्टर मुख्तार अंसारी की आज से लगभग 3 साल पहले बांदा जेल में हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई थी. इस मौत को लेकर उस समय कई तरह के आरोप भी लगाए गए थे. परिवार ने अंसारी की मौत को साजिश बताया था, इसके साथ ही इसमें किसी और के शामिल होने का आरोप भी लगाया था. हालांकि इस पूरे मामले में जेल अधिकारियों की तरफ से कहा गया था कि मुख्तार को मौत से करीब 3 घंटे पहले ही इलाज के लिए मंडलीय कारागार से मेडिकल कॉलेज लाया गया था. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

Leave A Reply

Your email address will not be published.