Logo
ब्रेकिंग
सांझवीर टाईम्स के प्रतिष्ठा अलंकरण समारोह में जिले की 22 विभूतियां सम्मानित आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता, 99.68 परसेंटाइल हासिल कर स... Live: एमपी विधानसभा में बजट पेश कर रहे वित्त मंत्री देवड़ा, जानिए किसको क्या मिला नई दिल्ली से ताम्रम जा रही GT एक्सप्रेस के पार्सल वैन में लगी आग, बड़ा हादसा टला 13 फरवरी को सारणी में लगेगा रोजगार मेला, 9 कंपनियां करेंगी भर्ती, 775 से अधिक पदों पर मौका नागपुर एम्स में चार साल के हर्ष की मौत, कोल्ड्रिफ कफ सिरप कांड का था पीड़ित, चार माह से ICU में चल र... लोकायुक्त ट्रैप में फंसे बैतूल नायब तहसीलदार के रीडर को चार साल की सजा ई-साइकिल की बैटरी में धमाका, दिव्यांग युवक जिंदा जला महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार की विमान हादसे में मौत, बारामती में हुआ हादसा एसआईआर–2026 में बैतूल को बड़ी उपलब्धि, कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Header Ad

पंजाब व हिमाचल के लोगों का इलाज कर रहा डाक्टर निकला 12वीं पास, अब हुआ ये Action

0

पठानकोट  : पंजाब व हिमाचल के ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर 3 वर्षों से 12वीं पास अवैध डॉक्टर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करता दोनों हाथों से लूटता रहा। इसका खुलासा होने के बाद बिना लाइसैंस चल रहे क्लीनक को सेहत विभाग ने सील कर दिया।

धारकलां से नूरपुर मार्ग पर सदवां पंचायत के तहत हार गांव में सेहत विभाग के ड्रग्स कंट्रोल विभाग द्वारा दबिश दी गई, जिसमें ड्रग इंस्पैक्टर प्यार चंद ठाकुर ने क्लीनिक में कार्यरत व्यक्ति असलम से क्लीनिक का लाइसैंस मांगा तो उसके पास दवा बेचने से संबंधित कागज नहीं थे। झोलाछाप क्लीनिक 3 साल से डॉक्टर बनकर असलम चला रहा था, जो गुरदासपुर का रहने वाला है और मात्र 12वीं पास है।

ड्रग इंस्पैक्टर ने बताया कि क्लीनिक को सील कर असलम के खिलाफ ड्रग एंड कॉस्मैटिक एक्ट 18-सी के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सघन अभियान चलाया जा रहा है और जो व्यक्ति बिना लाइसैंस दवा बेचते पाया गया, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.