Logo
ब्रेकिंग
Raipur News: इंडोर स्टेडियम में होगा बड़ा श्रमिक सम्मेलन, बस और चारपहिया वाहनों के लिए बनाए गए स्पेश... Dhamtari Women Kabaddi Tournament: धमतरी में महिला कबड्डी का रोमांच; गुरुकुल कॉलेज रायपुर बनी विजेता... Jashpur Snake Knowledge Center: जशपुर में बनेगा वनांचल विज्ञान केंद्र और तपकरा में सर्प ज्ञान केंद्र... SECR Swachhata Campaign 2026: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान शुरू, जानें पूरा... Dhanbad Subsidence News: कतरास के छाताबाद में तेज धमाके के साथ धंसी जमीन; कई घरों में आई दरारें, दहश... Jharkhand Karma Puja 2026: करमा पूजा को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट! करम डाल विसर्जन के लिए SDRF और पुलि... Swachh Vayu Survekshan 2026: झारखंड में नंबर-1 बना धनबाद, 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में लहराया... Ranchi News: नेपाल हाउस में स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन के बाद मानी बात, 108 एंबुलेंस संघ का आंदोलन ... Nagina MP Chandrashekhar Azad: स्वतंत्र भारद्वाज के वायरल वीडियो पर मचा बवाल, अदालत की शर्तों का उल्... Northern Railway Hospital Case: आय से अधिक संपत्ति के मामले में रेलवे के चीफ ऑफिस सुपरिटेंडेंट पर शि...
Header Ad

गर्लफ्रेंड ने मांगी लिफ्ट, बॉयफ्रेंड ले गया जंगल में, दो दोस्तों संग मिलकर किया गैंगरेप… फिर लाश नाले में फेंकी, 24 दिन बाद मिला कंकाल

हेलो! मुझे घर तक छोड़ दो. सामान बहुत ज्यादा है… गर्लफ्रेंड का फोन आया तो बॉयफ्रेंड उसे लेने पहुंच गया. मगर गर्लफ्रेंड नहीं जानती थी कि बॉयफ्रेंड से लिफ्ट मांगना उसे कितना भारी पड़ने वाला है. बॉयफ्रेंड के मन में तो कुछ और ही चल रहा था. उसने गर्लफ्रेंड को बाइक पर बैठाया. फिर जंगल की तरफ जाने लगा. गर्लफ्रेंड ने पूछा- जंगल में कहां ले जा रहे हो बाइक. बॉयफ्रेंड बोला- जरा यहां उतरना.

गर्लफ्रेंड बिना कुछ सोचे-समझे बाइक से उतरी. तभी बॉयफ्रेंड के दो साथी भी वहां आ पहुंचे. तीनों युवती को जंगल के अंदर ले गए. फिर वहां बारी-बारी से गैंगरेप किया. युवती चीखती रही मगर दरिंदों ने उसे नहीं छोड़ा. युवती ने फिर रोते हुए कहा- मैं पुलिस को सब बताऊंगी. तुम तीनों को जेल भिजवाऊंगी. यह सुनकर तीनों ने पहले तो उसे जमकर पीटा. फिर गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर डाली.

इसके बाद लाश को बोरे में डाला. उसे कसकर बांधा और पानी से भरे नाले में फेंक दिया. दिल दहला देने वाली ये घटना छत्तीसगढ़ के कोरबा की है. बेटी घर नहीं लौटी तो परिवार वाले परेशान हो गए. उन्होंने तीन दिन बाद नजदीकी थाने में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई. पुलिस को बताया- साहब! हमारी 35 वर्षीय बेटी राशन लेने गई थी. मगर अब तक नहीं लौटी. पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लिया. फिर केस की जांच शुरू की.

24 दिन बाद मिला कंकाल

पुलिस ने फिर मामले में 45 साल के उमेंद्र प्रसाद बिंझिया को हिरासत में लिया. क्योंकि उन्हें पता चला था कि आखिरी बार को उमेंद्र के साथ देखा गया था. उमेंद्र ने पुलिस के सामने फिर सारा राज उगला. बताया कि उसने दो दोस्तों संतराम उर्फ छोटू (28) और गुलाम सिंह के साथ मिलकर अपनी ही गर्लफ्रेंड से गैंगरेप किया. फिर उसे मार डाला. आरोपी की निशानदेही पर 24 दिन बाद पुलिस ने युवती का कंकाल बरामद किया है. उसकी लाश सड़ चुकी थी.

28 जुलाई की है घटना

आरोपी उमेंद्र ने पूछताछ में बताया- 28 जुलाई को मेरी गर्लफ्रेंड ने मुझे फोन किया था. कहा था कि मैं उसे घर तक छोड़ दूं. बस मैं फिर उसे जंगल ले गया. वहां फिर दोनों दोस्तों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया. फिलहाल इस मामले में उमेंद्र के एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, तीसरा आरोपी अभी फरार है. उसकी तलाश जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.