Logo
ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
Header Ad

पंजाब के इन परिवारों के लिए अहम खबर, सरकार ने अपनाए सख्त तेवर

लुधियाना: केंद्र की मोदी सरकार द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से जुड़े परिवारों को मुहैया करवाई जा रही फ्री गेहूं में पिछले लंबे समय से हो रही हेराफेरी पर लगाम कसने के लिए सख्त तेवर अपनाए हैं।

सरकार द्वारा योजना से जुड़े प्रत्येक मैंबर को आदेश दिए गए हैं कि राशन कार्ड धारक अपने इलाके के नजदीकी राशन डिपो पर जाकर नि:शुल्क रूप में अपनी ई.के.वाई.सी. करवा लें अन्यथा उन्हें राशन डिपुओं से मिलने वाली फ्री गेहूं से हाथ धोने पड़ेंगे। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के मुताबिक मौजूदा समय दौरान राशन डिपो पर लाभ पात्र परिवारों में बांटी जा रही गेहूं केवल ई.के.वाई.सी. करवाने वाले लोगों को ही मिल रही है क्योंकि ई-पोज मशीन से केवल उनकी ही पर्ची निकल रही है।

आंकड़ों के मुताबिक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विभिन्न टीमों द्वारा लुधियाना जिले में कुल 4,46,371 राशन कार्ड धारकों में से 3,82149 परिवारों को गेहूं बांटने का काम निपटा लिया गया है। इसमें विभाग ईस्ट सर्किल की कंट्रोलर मैडम शिफाली चोपड़ा की अगुवाई वाली टीम द्वारा इलाके से संबंधित 2,28,300 कार्डधारकों में से 2,10,606 को गेहूं का लाभ देकर 91.85 फीसदी काम मुकम्मल किया गया है जबकि वैस्ट कंट्रोलर सरताज सिंह चीमा की टीम द्वारा 2,17,071 में से 171542 लाभ पात्रों को गेहूं मुहैया करवाते हुए केवल 78.93 फीसदी राशन ही बांटा गया है।

इस तरह से विभाग द्वारा पूरे जिले में 85.57 फीसदी अनाज बांट दिया गया है जबकि बाकी रहते 64.222 परिवारों को विभाग द्वारा गेहूं बांटने का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। यहां बताना अनिवार्य होगा कि मौजूदा फेज दौरान केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण आने योजना से जुड़े लाभ पात्र परिवारों को जुलाई से सितम्बर तक के 3 महीने की फ्री गेहूं बांटने का काम किया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.